राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन: तीसरे चरण मे बीएमपी का “दे धक्का” आंदोलन

राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन: पेट्रोल-डीजल, गैस और स्मार्ट मीटर के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा अयोध्या। बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएमपी) द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत रविवार को अयोध्या में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगी घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था पारदर्शी नहीं…

Read More

एमएलसी चुनाव 2026: राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, स्नातक मतदाताओं से मांगा समर्थन

  एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय पहुचे अयोध्या, किया जनसंपर्क अभियान तेज अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शिक्षाविद राम मूरत उर्फ राम उपाध्याय ने रविवार को अयोध्या में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा… अयोध्या प्रवास के दौरान राम उपाध्याय ने पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडेय (पवन पांडेय) से शिष्टाचार भेंट की और…

Read More

Karnataka CM 2026: अयोध्या के ज्योतिषी को मिला विशेष निमंत्रण, मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Karnataka CM 2026: अगस्त 2025 में की थी डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी, भविष्यवाणी सच होने पर किया सम्मानित   अयोध्या। अयोध्या जनपद के प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं वास्तुविद Sushil Kumar Singh अपनी भविष्यवाणी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे DK Shiva Kumar ने उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह का विशेष निमंत्रण भेजा है। जानकारी के अनुसार Sushil Kumar Singh ने अगस्त 2025 में ही ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर जून 2026 में DK Shiva Kumar कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद…

Read More

स्वच्छता सर्वेक्षण 2026: स्वच्छता के महा अभियान को लेकर 400 स्थानों पर एक साथ चला सफाई अभियान

फोटो: महेंद्र गौड़   गंदगी पर प्रहार अभियान की रविवार को राम की पैड़ी से हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई सहभागिता अयोध्या। स्वच्छता के क्षेत्र में अयोध्या को देश के अग्रणी शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से रविवार को स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत हो गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम की ओर से गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…

Read More

Ayodhya Ram Mandir: आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस के CEO मयंक बाथवाल ने लिया रामलला का आशीर्वाद

अयोध्या। आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Mayank Bathwal अपने परिवार के साथ अयोध्या धाम पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कंपनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मयंक बाथवाल भगवान श्रीरामलला के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रामनगरी पहुंचे हैं। राम मंदिर मे उन्होंने दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और कंपनी की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना किया। जानकारी के अनुसार आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा युवाओं को समर्पित नई स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ से पूर्व मयंक बाथवाल…

Read More

Ayodhya News: श्री राम नाम संक्रांति से हो जाता है जीवन का उद्धार : इंद्रेश कौशिक

अयोध्या। खादी आश्रम संस्था पर चल रही नव दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास इंद्रसेन कौशिक ने कहा कि श्री राम नाम संकीर्तन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि हम सब अपनी सांसों की माला से राम नाम का जय कर सकते हैं। श्री राम जैन उत्सव के मांगलिक प्रसंग की पवित्र अवनी कथा को सुनकर श्रोताओं को कर दिया चर्चा में कथा व्यास ने कहा कि सिंह ऋषि के द्वारा महाराज दशरथ ने जस्ट यज्ञ कराया गया। यज्ञ से स्वयं अग्नि देव…

Read More

Health News: केवल मुस्कुराने से ही व्यक्ति रहता है तनावमुक्त : प्रो. नीलम पाठक

डायसा अयोध्या की तृतीय जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के योग विभाग में डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीसरी जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और योग खिलाड़ियों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग को जीवन में बनाए रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। परिवार में इसे अपनाने से सभी निरोगी व…

Read More

Education News: प्रशिक्षित पर्यटन पेशेवरों की तेजी से बढ़ रही मांग : डॉ. अमित कुमार सिंह

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पर्यटन उद्योग की भूमिका पर आयोजित हुआ व्याख्यान  अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत संचालित एमबीए पर्यटन विभाग में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत बनाने में पर्यटन उद्योग की भूमिका विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष पर्यटन विभाग केंद्रीय विश्वविद्यालय सिक्किम रहे। व्याख्यान में डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य एवं स्थानीय कला-संस्कृति पर्यटन…

Read More

Education News: एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के आठ छात्रों का मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में हुआ चयन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों सफलता मिली है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के प्रयासों से आठ छात्रों का चयन प्रतिष्ठित श्री बाबा कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में हुआ है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों के तकनीकी ज्ञान, एग्री-बिजनेस स्किल और इंटरव्यू के आधार पर कंपनी ने उन्हें जॉब ऑफर की है। विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने दी बधाई छात्रों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति, विभागाध्यक्ष और प्लेसमेंट सेल ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर…

Read More

Crime News: अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

अयोध्या: जनपद के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के भादरसा पुलिस चौकी के अंतर्गत तमसा नदी और भरतकुंड रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात शव मिलने से हड़प्पा मच गया। मिली जानकारीक अनुसार स्थानीयलोग ने शुक्रवार की रात लगभग 9:00 बजे भादरसा पुलिस चौकी को अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली कि भरतकुंड रेलवे स्टेशन के दक्षिण और तमसा नदी के बीच चन्दरवा के पास झाड़ियांक बीच में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है मौके पर पहुंचे भदरसा पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश साहनी ने शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने…

Read More