Education News: एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के आठ छात्रों का मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में हुआ चयन

Spread the love

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों सफलता मिली है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के प्रयासों से आठ छात्रों का चयन प्रतिष्ठित श्री बाबा कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में हुआ है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों के तकनीकी ज्ञान, एग्री-बिजनेस स्किल और इंटरव्यू के आधार पर कंपनी ने उन्हें जॉब ऑफर की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने दी बधाई छात्रों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति, विभागाध्यक्ष और प्लेसमेंट सेल ने खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि हमारे छात्रों का इस तरह की प्रतिष्ठित कंपनियों में चुना जाना विश्वविद्यालय के उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल और ट्रेनिंग को दर्शाता है। एग्री-बिजनेस के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और हमारे छात्र देश के कृषि और डेयरी विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर ‘श्री बाबा कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी’ डेयरी और मिल्क प्रोडक्शन के क्षेत्र में एक तेजी से उभरता हुआ नाम है। इस प्लेसमेंट से न सिर्फ छात्रों को एक बेहतरीन करियर स्टार्ट मिलेगा, बल्कि जूनियर छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ.राकेश कुमार, डॉ.रवींद्र भारद्वाज, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ.रामजी सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।

 


Spread the love

Related posts