एमएलसी चुनाव 2026: राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, स्नातक मतदाताओं से मांगा समर्थन

Spread the love

 

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय पहुचे अयोध्या, किया जनसंपर्क अभियान तेज

अयोध्या। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शिक्षाविद राम मूरत उर्फ राम उपाध्याय ने रविवार को अयोध्या में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा…

अयोध्या प्रवास के दौरान राम उपाध्याय ने पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता तेज नारायण पांडेय (पवन पांडेय) से शिष्टाचार भेंट की और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने जियो स्पेयर के डायरेक्टर योगेश से भी मुलाकात कर युवाओं के रोजगार, शिक्षा और स्नातकों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

राम उपाध्याय ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षामित्रों, बेरोजगार युवाओं, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, वित्तविहीन शिक्षकों तथा युवा अधिवक्ताओं के हितों की आवाज विधान परिषद तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और स्नातक मतदाताओं ने भी उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। राम उपाध्याय ने सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास और स्नातकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।

बता दें कि गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी है, इसी कड़ी मे एमएलसी के चुनावी मैदान मे उतर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शिक्षाविद राम मूरत उर्फ राम उपाध्याय अयोध्या पहुचे और जनसम्पर्क कर लोगों का समर्थन मांगा।

एमएलसी चुनाव को लेकर उनके लगातार बढ़ते जनसंपर्क अभियान को राजनीतिक हलकों में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या में हुए इस दौरे के दौरान उन्हें विभिन्न वर्गों का समर्थन और सहयोग प्राप्त हुआ।


Spread the love

Related posts