Karnataka CM 2026: अगस्त 2025 में की थी डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी,
भविष्यवाणी सच होने पर किया सम्मानित
अयोध्या। अयोध्या जनपद के प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं वास्तुविद Sushil Kumar Singh अपनी भविष्यवाणी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे DK Shiva Kumar ने उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह का विशेष निमंत्रण भेजा है।
जानकारी के अनुसार Sushil Kumar Singh ने अगस्त 2025 में ही ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर जून 2026 में DK Shiva Kumar कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने की भविष्यवाणी कर दी थी। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई और DK Shiva Kumar मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे है, ऐसे मे उन्होंने ज्योतिशाचार्य Sushil Kumar Singh को बेंगलुरु बुलाकर सम्मानित किया और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया।
जानकारी के अनुसार Sushil Kumar Singh ने 30 मई 2026 को बेंगलुरु में DK Shiva Kumar से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित DK Shiva Kumar ने उनका स्वागत किया और भविष्यवाणी के सही साबित होने पर उन्हें सम्मान स्वरूप कामधेनु की प्रतिमा भेंट की। साथ ही उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
अगस्त 2025 में ही कर दी थी मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी
Sushil Kumar Singh के अनुसार उन्होंने अगस्त 2025 में DK Shiva Kumar की कुंडली और ग्रह-नक्षत्रों का अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला था कि वर्ष 2026 में उन्हें कर्नाटक की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है और वे मुख्यमंत्री पद तक पहुंच सकते हैं। उस समय यह भविष्यवाणी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी थी। अब मुख्यमंत्री पद की घोषणा के बाद उनकी भविष्यवाणी को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।
अयोध्या से नोएडा तक ज्योतिषी एवं वास्तुशास्त्र में बनाई पहचान
Sushil Kumar Singh मूल रूप से अयोध्या जनपद के मसौधा, ज्योति सदन के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे नोएडा में रहकर ज्योतिष एवं वास्तु (Astrology and Vastu) परामर्श सेवाएं दें रहे हैं। जानकारी के अनुसार लगभग 30 वर्षों से वे ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय हैं और देश-विदेश के लोगों को ज्योतिषी एवं वास्तु शास्त्र का परामर्श देते रहे हैं।
उन्होंने वर्ष 1997 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने ज्योतिष और वास्तु (Astrology and Vastu) के क्षेत्र में गहन अध्ययन किया और इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके अनुसार वे वैदिक ज्योतिष के साथ-साथ दक्षिण भारत की एक विशेष गुप्त ज्योतिषीय पद्धति का भी उपयोग करते हैं, जिससे भविष्य संबंधी विश्लेषण अधिक सटीक तरीके से किया जा सकता है।
ज्योतिष और वास्तु क्षेत्रों में सक्रिय हैं सुशील कुमार सिंह
Sushil Kumar Singh केवल ज्योतिषीय परामर्श देने के साथ-साथ वास्तु विज्ञान के क्षेत्र में भी कार्य करते हैं। वे खाली भूखंडों के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार भवन/मकान का नक्शा तैयार करने की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके साथ ही वे घर, कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए वास्तु संबंधी सुझाव भी देते हैं।
जानकारी अनुसार वे जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे विवाह, संतान सुख, करियर, नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति, विदेश यात्रा, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य संबंधी विषय पर भी परामर्श देते हैं।
कई भविष्यवाणियों के सच होने से मिली है पहचान
Sushil Kumar Singh का दावा है कि उन्होंने समय-समय पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणियां की हैं। इसी कारण उन्हें देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों में भी पहचान मिली है। उनके समर्थकों का कहना है कि उनकी कई भविष्यवाणियां समय के साथ सही साबित हुई हैं, जिससे उनकी विश्वसनीयता बढ़ी है।
इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल
चूंकि Sushil Kumar Singh मूल रूप से अयोध्या जनपद के ज्योति सदन मसौधा के क्षेत्र में रहने वाले है इसीलिए जनपद वासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना गौरव की बात है। वहीं, DK Shiva Kumar द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने की खबर के बाद उनके शुभचिंतकों और अनुयायियों में उत्साह देखा जा रहा है।
Karnataka CM पद को लेकर की गई भविष्यवाणी के सही साबित होने के बाद Sushil Kumar Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं और राजनीतिक तथा ज्योतिषीय दोनों क्षेत्रों में उनकी चर्चा हो रही है।


