Ayodhya Ram Mandir: आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस के CEO मयंक बाथवाल ने लिया रामलला का आशीर्वाद

Spread the love

अयोध्या। आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Mayank Bathwal अपने परिवार के साथ अयोध्या धाम पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कंपनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मयंक बाथवाल भगवान श्रीरामलला के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रामनगरी पहुंचे हैं। राम मंदिर मे उन्होंने दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और कंपनी की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना किया।

जानकारी के अनुसार आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा युवाओं को समर्पित नई स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ से पूर्व मयंक बाथवाल का अयोध्या आगमन विशेष महत्व रखता है। कंपनी के अनुसार नई ‘युवा इंश्योरेंस’ पॉलिसी को युवाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा, बदलती जीवनशैली और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हाल ही में कंपनी ने युवाओं पर केंद्रित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को बढ़ावा देने की रणनीति पर भी जोर दिया है।

बताया गया कि लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इस नई पॉलिसी का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इससे पहले रामलला के चरणों में पहुंचकर मयंक बाथवाल ने ररामलला का आशीर्वाद लेकर कंपनी की आध्यात्मिक अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया है। उनका मानना है कि किसी भी नए और महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ करने से सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

बताते चलें कि मयंक बाथवाल वर्ष 2015 से आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में कंपनी ने स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।


Spread the love

Related posts