Crime News: जानलेवा हमले में गांव के पास से दिखाई गिरफ्तारी, अस्पताल से ले गई थी पुलिस

Crime News: जानलेवा हमले में गांव के पास से दिखाई गिरफ्तारी, अस्पताल से ले गई थी पुलिस अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के दिगंबरपुर गांव में लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गांव के पास से पकड़ने का दावा किया है। हालांकि सोमवार को मेडिकल और इलाज कराने जिला अस्पताल आए एक आरोपी को यूपी 112 पुलिस की ओर से पकड़कर थाने ले जाने का आरोप सामने आया था। रौनाही पुलिस का कहना है कि…

Read More

Crime News: विवाहिता की पिटाई, पांच का शांति भंग में चालान

Crime News: विवाहिता की पिटाई, पांच का शांति भंग में चालान अयोध्या। जनपद के शहर क्षेत्र में एक विवाहिता से मारपीट और पिटाई का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं विवाद के अलग अलग मामलों में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया है। महिला थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के जौरा मकबरा बेगमगंज निवासी वीरता 26 वर्षीय पम्मी सोनकर पत्नी अप्पू सोनकर मारपीट गाली…

Read More

Crime News: अदालत के आदेश पर लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का पैनल से हुआ मेडिकल

Crime News: अदालत के आदेश पर लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का पैनल से हुआ मेडिकल अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग ने अदालत के आदेश पर शनिवार को लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का दो डाक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया है। मेडिकल रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने के लिए विवेचक तथा अन्य को दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने सस्ते में सोने चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर टप्पेबाजी और लूट की एक वारदात में शुक्रवार की भोर 4.14 बजे रायबरेली रोड पर उसरू नहर के पास…

Read More

Women Crime News: दो आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और युवती को अगवा करने का आरोप

Women Crime News: महिला संबंधी अपराध में दो गिरफ्तार, एक ने शादी का झांसा देकर और दूसरे ने अगवा कर किया दुष्कर्म अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरे पर युवती को अगवाकर शारीरिक शोषण का आरोप है। दोनों का मेडिकल और डीएनए परीक्षण करवा चालान किया गया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी हैदरगंज निवासी 24 वर्षीय अखिलेश…

Read More

Crime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला

Crime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से विद्युत तार चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब नौ किलो तांबे का विद्युत तार और तार काटने वाला कटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपित पालेखान पुत्र मो. सैय्यद अली निवासी मक्खापुर, थाना कोतवाली अयोध्या को 22 अगस्त की रात करीब 11:50…

Read More

Crime News: सस्ते में सोने-चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर लूट, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार

Crime News: सस्ते में सोने-चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर लूट, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार अयोध्या। जनपद पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र में सस्ते में सोने चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर हुई टप्पेबाजी और लूट की एक वारदात में एक महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया है। इनके पास से असलहा और लूटी गई और रकम बरामद की है। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा और…

Read More

Crime News: कचहरी के लॉकअप से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Crime News: कचहरी के लॉकअप से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस अयोध्या। जिला कचहरी परिसर में पेशी के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर लॉकअप से फरार हो गया। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बताया गया कि अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर निवासी दीपक कुमार का अयोध्या कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में चालान किया था। वह न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरुद्ध था और गुरुवार को उसे तारीख…

Read More

Road Accident: ट्रेलर और पुलिस कार में भीषण टक्कर, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

Road Accident: ट्रेलर से टकराई कार, दरोगा की मौत, सिपाही गंभीर अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नउवा के कुआं के पास बीती रात को अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर दरोगा की कार और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई, जिसके चलते थाना पूरा कलंदर में तैनात दरोगा की मौत हो गई और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार की रात थाना पूरा कलंदर में तैनात उप निरीक्षक आकाश यादव अपने हमराही…

Read More

Ayodhya News : एटीएम बदलकर टप्पेबाजी का आरोपी गिरफ्तार

  Ayodhya News : 19 एटीएम कार्ड समेत 28,500 रुपये बरामद अयोध्या। रुदौली कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ टप्पेबाजी और ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 19 एटीएम कार्ड, 28,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य की पुलिस टीम ने सुबह करीब 7:35 बजे बिगनिया पुल से कुछ पहले दौदापुर गांव के पास…

Read More

Ayodhya Crime News : तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप बरामद,दो गिरफ्तार

Ayodhya Crime News :  कुल 839 बोतल अंग्रेजी शराब और कार के साथ मिली नकदी  अयोध्या। जनपद के मवई थाना पुलिस ने बिहार प्रांत को अंग्रेजी शराब के तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से बिहार को ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 839 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने कार सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये बरामद किया है। एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के…

Read More