Crime News: कचहरी के लॉकअप से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी, फोटो: महेंद्र गोंड

Crime News: कचहरी के लॉकअप से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

अयोध्या। जिला कचहरी परिसर में पेशी के लिए लाया गया कैदी पुलिस को चकमा देकर लॉकअप से फरार हो गया। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

बताया गया कि अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर निवासी दीपक कुमार का अयोध्या कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में चालान किया था। वह न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरुद्ध था और गुरुवार को उसे तारीख पेशी के लिए जिला कचहरी लाया गया था। कोर्ट में पेशी से पहले उसे कचहरी के लॉकअप में रखा गया था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर लॉकअप से फरार हो गया।

कैदी के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की। कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में भी पुलिस ने खोजबीन की। हालांकि अभी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस फरार कैदी की तलाश के साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर किस तरह लॉकअप से बाहर निकलने में सफल हुआ। प्रकरण में पुलिस लॉकअप ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों समेत अभिरक्षा से फरार कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कवायद में जुटी है। न्यायिक अभिरक्षा से फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश में जुटी हैं।


Spread the love

Related posts