Ayodhya Crime News : तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप बरामद,दो गिरफ्तार

Spread the love

Ayodhya Crime News :  कुल 839 बोतल अंग्रेजी शराब और कार के साथ मिली नकदी 

अयोध्या। जनपद के मवई थाना पुलिस ने बिहार प्रांत को अंग्रेजी शराब के तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से बिहार को ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 839 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने कार सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये बरामद किया है।

एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम अभियान में मवई थाना प्रभारी मनोज कुमार की पुलिस टीम ने शुक्रवार भोर करीब 3:35 बजे कार सवार दो लोगों को पकड़ा है।

गोरखपुर निवासी हैं दोनों आरोपी

इन्होंने अपना नाम पता मो. हफीजुर रहमान तथा सोहेल खान निवासी न्यू कॉलोनी,चिल्मापुर, आजाद चौक,रुस्तमपुर,थाना रामगढ़ताल,जनपद गोरखपुर बताया है। तलाशी में बिहार में पंजीकृत इनकी कार से रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की ब्रांड की 750 एमएल की 224 बोतल तथा 375 एमएल की 615 बोतल अर्थात कुल 839 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। साथ ही दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये मिले हैं।

शराब तस्करी की बात कबूली

पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह लोग शराब की खेप हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने शराब,कार और अन्य सामान को जब्त किया है तथा दोनों के खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में आबकारी अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट पंजीकृत करवा अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।


Spread the love

Related posts