Road Accident: ट्रेलर और पुलिस कार में भीषण टक्कर, दरोगा की मौत, सिपाही घायल

Spread the love

फाइल फोटो, मृतक

Road Accident: ट्रेलर से टकराई कार, दरोगा की मौत, सिपाही गंभीर

अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नउवा के कुआं के पास बीती रात को अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर दरोगा की कार और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई, जिसके चलते थाना पूरा कलंदर में तैनात दरोगा की मौत हो गई और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मंगलवार की रात थाना पूरा कलंदर में तैनात उप निरीक्षक आकाश यादव अपने हमराही सिपाही के साथ अपनी कार से गस्त पर निकले थे। रात्रि लगभग 12:30 बजे दरोगा की कार और ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में जौनपुर निवासी उप निरीक्षक आकाश यादव उम्र लगभग 28 वर्ष की मौत हो गई और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

इस हादसे से पुलिस कर्मियों में शोक की लहर फैल गई। थाना क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ट्रेलर को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।


Spread the love

Related posts