विदाई समारोह: उप डाकघर में पांच साल की सेवा के बाद करुणेश तिवारी का स्थानांतरण, भावभीनी विदाई स्टाफ ने फूल-माला, धार्मिक प्रतिमा व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, कार्यों की सराहना बीकापुर, अयोध्या। जिले के बीकापुर उप डाकघर में पिछले पांच वर्षों से वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात रहे करुणेश तिवारी उर्फ बबलू तिवारी का स्थानांतरण प्रधान डाकघर अयोध्या होने के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। डाकघर कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में साथी कर्मचारियों ने करुणेश तिवारी को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही धार्मिक…
Read MoreTag: बीकापुर
NEET पेपर लीक आंदोलन: सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में उठाई आवाज
NEET पेपर लीक आंदोलन: बीकापुर के सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज पर जताया विरोध बीकापुर। तहसील के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी बीकापुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर जंतर-मंतर दिल्ली पर धरना दे रहे छात्रों का समर्थन किया। ज्ञापन में कहा गया कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन के दौरान छात्रों और महिलाओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और आंसू गैस की घटना बेहद…
Read Moreअवैध शराब छापेमारी: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो भट्ठियां ध्वस्त
अवैध शराब छापेमारी: आबकारी की बड़ी दबिश, आधा कुंतल लहन और 15 लीटर कच्ची शराब बरामद बीकापुर क्षेत्र के डगरा भारी/बरेहटा में की गई कार्रवाई, 2 भट्ठियां नष्ट बीकापुर, अयोध्या। शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार पर प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग ने बीकापुर क्षेत्र में आकस्मिक छापेमारी की। छापेमारी के लिए आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक बीकापुर ने अपनी टीम के साथ ग्राम डगरा भारी/बरेहटा तारून में दबिश देकर आधा कुंतल लहन बरामद किया गया।…
Read Moreजमीनी विवाद में हत्या: बीच-बचाव करने गए पिता की हत्या, दो घायल
जमीनी विवाद में हत्या: बीच-बचाव करने गए पिता की हत्या, दो घायल, 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ तहरीर बीकापुर, अयोध्या। जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित कुआडाड़ (गोविंदपुर माफी) गांव में दो भाइयों के बीच चल रहे जमीनी विवाद में बुधवार की रात को दो पक्षों में संघर्ष हुआ। हिंसक संघर्ष में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि घायलों को जिला अस्पताल और दर्शननगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने से इंकार कर दिया और चार घंटे प्रदर्शन…
Read Moreदस्तावेज लेखक एसोसिएशन: बीकापुर उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न
दस्तावेज लेखक एसोसिएशन: बीकापुर उप निबंधक कार्यालय में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, आम लोगों के लिए शेड और पेयजल की मांग उठी बीकापुर, अयोध्या। उप निबंधक कार्यालय बीकापुर में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा उर्फ पवन मिश्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि कार्यालय परिसर में लेखकों और रजिस्ट्री परिसर में आने वाले आम लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि बैठने के लिए…
Read MoreCrime News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला महादेव का शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश
Crime News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला महादेव का शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नैपुरा के बेगमपुर गांव की घटना, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच बीकापुर, अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा स्थित भारतकुंड क्षेत्र के नैपुरा के बेगमपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव उसके ही घर के बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी…
Read Moreअयोध्या समाचार: सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला अज्ञात युवक, मेडिकल कॉलेज रेफर
अयोध्या समाचार: सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला अज्ञात युवक, मेडिकल कॉलेज रेफर बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के परुआ चौराहे के समीप सड़क के किनारे शुक्रवार शाम एक करीब 32 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। चर्चा है कि अज्ञात युवक को कुछ लोग यहां छोड़ कर चले गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान जानकी प्रसाद यादव द्वारा एंबुलेंस बुलवाकर अचेत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया और कोतवाली में भी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे कोतवाल देवेंद्र…
Read Moreबीकापुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
बीकापुर बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, न्याय और अधिवक्ता हित में कार्य करने का लिया संकल्प बीकापुर। बार एसोसिएशन बीकापुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम शुक्रवार को तहसील परिसर के अधिवक्ता सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अवध राम यादव और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश यादव ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र द्वारा 2026-2027 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नई कार्यकारिणी में…
Read Moreसीएम योगी का अयोध्या दौरा: अब भदरसा नहीं भरतनगर भरतकुंड कहिए, दो नगर पंचायत के नाम बदले….
सीएम योगी का अयोध्या दौरा: भदरसा अब भरतनगर भरतकुंड जबकि मां ज्वाला देवी के नाम से होगी नगर पंचायत खिरौनी की पहचान-सीएम योगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोहावल में आयोजित जनसभा के दौरान भदरसा व खिरौनी नगर पंचायत का नाम बदलने की घोषणा की सीएम योगी ने पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण व 217 परियोजनाओं का भी किया लोकार्पण व शिलान्यास अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की योगी सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेज कर दिया है, इसी कड़ी…
Read MoreCrime News: ट्यूबेल पर गए युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, लखनऊ रेफर
Crime News: ट्यूबेल पर गए युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हायर सेंटर रेफर ट्यूबवेल पर सिंचाई करने गए युवक को गोली मारने का दावा, पुलिस ने घटना को बताया संदिग्ध हैदरगंज थाना क्षेत्र के बेरूगंज परसपुर गांव की घटना, घायल युवक लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर, दो संदिग्धों से पूछताछ बीकापुर, अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक को बदमाशों द्वारा गोली मार कर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में हलचल मच गई। घटना हैदरगंज थाना अंतर्गत बेरूगंज परसपुर गांव…
Read More