Crime News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला महादेव का शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश

Spread the love

फाइल फोटो मृतक

Crime News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला महादेव का शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नैपुरा के बेगमपुर गांव की घटना, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

बीकापुर, अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा स्थित भारतकुंड क्षेत्र के नैपुरा के बेगमपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव उसके ही घर के बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

महादेव 40 वर्ष मंगलवार सुबह अपने कमरे में थे। सुबह करीब आठ बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। महादेव का शव फंदे से लटक रहा था।

यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना तत्काल थाना पूरा कलंदर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसएचओ अश्वनी कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, महादेव गांव में सामान्य जीवन व्यतीत करते थे। घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और लोग घटना के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


Spread the love

Related posts