अवैध शराब छापेमारी: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो भट्ठियां ध्वस्त

Spread the love

अवैध शराब छापेमारी: आबकारी की बड़ी दबिश, आधा कुंतल लहन और 15 लीटर कच्ची शराब बरामद

बीकापुर क्षेत्र के डगरा भारी/बरेहटा में की गई कार्रवाई, 2 भट्ठियां नष्ट

बीकापुर, अयोध्या। शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार पर प्रवर्तन अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग ने बीकापुर क्षेत्र में आकस्मिक छापेमारी की।

छापेमारी के लिए आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक बीकापुर ने अपनी टीम के साथ ग्राम डगरा भारी/बरेहटा तारून में दबिश देकर आधा कुंतल लहन बरामद किया गया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर के साथ ही 15 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। शराब बनाने में प्रयुक्त 2 भट्ठियों को भी ध्वस्त कर उपकरणों को कब्जे में लिया।

अभियान का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक बीकापुर आनंद कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल एक्साइज प्रताप वर्मा, संजीत सिंह तथा सिपाही सीता, अंकुर गौतम और संदीप सिंह राठौर शामिल रहे।आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Spread the love

Related posts