NEET पेपर लीक आंदोलन: सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में उठाई आवाज

Spread the love

 

NEET पेपर लीक आंदोलन: बीकापुर के सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, नीट पेपर लीक और लाठीचार्ज पर जताया विरोध

बीकापुर। तहसील के सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी बीकापुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर जंतर-मंतर दिल्ली पर धरना दे रहे छात्रों का समर्थन किया।

ज्ञापन में कहा गया कि NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन के दौरान छात्रों और महिलाओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज और आंसू गैस की घटना बेहद निंदनीय है।5 प्रमुख मांगे रखीं।

सरकार से 5 प्रमुख मांगे की हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लेकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।दिल्ली में हुई लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मुआवजे की मांग NEET में गड़बड़ी के कारण जिन छात्रों की जान गई है, उनके परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल छात्रों, नौजवानों और अधिवक्ताओं का उत्पीड़न तत्काल रोका जाए।

ज्ञापन देने वालों में सपा नेता संजय यादव , हारून अंसारी, शेख मो. इसहाक,बृजेश यादव,बलराम यादव,हरिहर यादव,पूर्व चेयरमैन जुग्गी लाल यादव,आबाद अहमद आदि लोग रहे शामिल। साकेत के पूर्व अध्यक्ष छात्र नेता संजय यादव ने बताया कि धर्मेंद्र प्रधान नई इस्तीफा तो दे दिया है लेकिन उसकी मंजूरी कब होगी जल्द से जल्द स्थिति की मंजूरी कर के दोषियों के ऊपर कार्यवाही सरकार के द्वारा की जानी चाहिए।


Spread the love

Related posts