Ayodhya Deepotsav 2026: तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश, घाटों की सफाई, मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था पर जोर अयोध्या। दीपोत्सव महोत्सव-2026 को भव्य, गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त जैनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, उपनिदेशक पर्यटन बीपी सिंह, सीओ अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ प्रमुख स्थलों का जायजा लिया।…

Read More

Health Services Review: स्वास्थ्य सेवाओं की डीएम ने की समीक्षा, संचारी रोग नियंत्रण और टीकाकरण पर विशेष जोर

Health Services Review: जीरो डोज बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश, टीबी मरीजों का समय से उपचार और संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर दिया जोर अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सालयों के अधीक्षक और विभिन्न कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने आगामी 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक…

Read More

Sabzi Mandi Shop Demolition: सब्जी मंडी के प्रभावित दुकानदारों से मिले सपा पूर्व मंत्री, डीएम से की मुआवजे और वैकल्पिक स्थान की मांग

Sabzi Mandi Shop Demolition: सब्जी मंडी के प्रभावित दुकानदारों से मिले पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, डीएम के सामने रखी मुआवजे और वैकल्पिक स्थान की मांग अयोध्या। पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी नेता तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने सब्जी मंडी चौक पहुंचकर हाल में हटाई गई दुकानों से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद प्रभावित दुकानदारों के साथ अयोध्या के जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनकी मांगों को प्रमुखता से रखा। पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर…

Read More

Lekhpal Work Boycott: लेखपालों का कार्य बहिष्कार वार्ता के बाद समाप्त, मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन

Lekhpal Work Boycott: लेखपालों का कार्य बहिष्कार वार्ता के बाद समाप्त, मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन अयोध्या। जनपद में विभिन्न मांगों और एंटी करप्शन ट्रैपिंग प्रकरण में की गई कार्रवाई के विरोध में लेखपालों द्वारा चलाया जा रहा कार्य बहिष्कार बुधवार को समाप्त हुआ। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के साथ हुई वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। आंदोलन समाप्त होने से राजस्व विभाग से जुड़े कामकाज के सामान्य रूप से संचालित होने का रास्ता साफ हो गया है। लेखपाल संघ की ओर से एंटी करप्शन टीम की ट्रैपिंग कार्रवाई…

Read More

मेडिकल कॉलेज निरीक्षण: मेडिकल कॉलेज में गंदगी पर डीएम सख्त, सफाई व लाउंड्री एजेंसियों का भुगतान रोका

मेडिकल कॉलेज निरीक्षण: लापरवाही और गंदगी पर जिलाधिकारी सख्त, संबंधित एजेंसियों का भुगतान रोकने के निर्देश अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को दर्शननगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी, आईसीयू और विभिन्न वार्डों का जायजा लेने के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और लाउंड्री व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने सफाई और लाउंड्री का कार्य देख रही एजेंसियों का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने तथा दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में…

Read More