सत्यमेव जयते रैली: अदालत से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

सत्यमेव जयते रैली: अदालत से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या। महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। वह दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद समर्थकों के साथ उनका शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। उनका काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों और वाहनों की मौजूदगी से कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़कों पर हजारों की संख्या में चारपहिया वाहन नजर आए।

अयोध्या पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित ‘सत्यमेव जयते’ रैली के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं और इसी अवसर पर स्वागत एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है।


Spread the love

Related posts