राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं-सीएम योगी

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मां कामाख्या में राम मंदिर प्रकरण में बोले सीएम योगी
कहा-एसआईटी जांच चल रही है, तब तक कोई भी न करे बयानबाजी, जांच के बाद होगा दूध का दूध और पानी का पानी

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेराफेरी के मामले में पहली बार प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदितनाथ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे के हुई हेराफेरी के प्रकरण में एसआईटी की जांच चल रही है और निश्चित रूप से जो तथ्य और सत्य होगा सामने आयेगा, जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यदि कोई अपराधी है तो वह कोई भी हो बचेगा नहीं।

रुदौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित मां कामाख्या धाम में शुक्रवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सवाल उठ रहा है कि अयोध्या को बदनाम कौन कर रहा है, अयोध्या को बदनाम न करे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मेरी सभी से अपील है कि एसआईटी की रिपोर्ट आने तक कोई भी बयानबाजी न करे क्योंकि बयानबाजी से जांच प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी का चरित्र हनन न करे अयोध्या को बदनाम न करें। सीएम योगी ने कहा कि यदि कोई अपराधी है, वह कोई भी होगा बचेगा नहीं।

वही उन्होंने कहा कि वह लोग हमें क्या बताएंगे जो रामभक्तों को अपमानित करते थे, जो माफिया के कब्र पर जाकर फातिया पढ़ते थे, वो लोग राम भक्ति का उपदेश हमें देने चले हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी की जांच चल रही है, निश्चित रूप से जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

सीएम योगी ने दी योजनाओं की सौगात, रामलला का करेंगे दर्शन-पूजन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रुदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित मां कामाख्या धाम पर विकास से जुड़ी कई सौगात दी।इससे पहले जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रुदौली विधानसभा के मां कामाख्या धाम नगर पंचायत को करोड़ो की सौगात दी। साथ ही उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

वही दूसरी ओर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, बाबा बाजार नवीन थाना भवन, राजस्ट्री भवन भेलसर व मंडलीय प्रयोग शाला भवन फेलसंडा रुदौली का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जिले की जनता को भी संबोधित किया।

जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे सीएम योगी

बता दें कि अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुदौली के बाद जनपद गोंडा के लिए रवाना होंगे। इसके बाद पुनः वह फिर रामनगरी अयोध्या पहुंचेंगे। जहां सबसे पहले वह सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में माथा टेकेंगे उसक बाद वह रामलला के दरबार में पहुंच दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे।

दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगे और फिर उसके बाद काशीराम कॉलोनी के निकट स्थित रामायण वैक्स म्यूजियम परिसर का उद्घाटन करेंगे। साथ वह जिले को कई योजनाओं की सौगात भी देंगे।


Spread the love

Related posts