पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह ‘बब्लू ’ ने दिया राजनैतिक संदेश, पूर्व विधायक का बड़ा बयान यदि कोई राजनीतिक दल देता है टिकट देने का प्रस्ताव तो करेगें विचार अयोध्या, बीकापुर। विधानसभा बीकापुर के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह ‘बबलू’ की अध्यक्षता में क्षेत्र के कर्मठ, जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र के विकास, संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर सर्वसम्मति…
Read MoreTag: अयोध्या समाचार
रक्तदान महादान: हॉकी के जादूगर के जन्मदिन पर लगा रक्तदान शिविर
फोटो: महेंद्र गोंड अयोध्या। हॉकी के जादूग एवं अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद के जन्मदिन पर रविवार को जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी संस्था अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि रक्तदान महादान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा…
Read MoreUP Political News: विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में जुटी शिवसेना, अभय द्विवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
UP Political News: प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक कर दिया पार्टी को मजबूत करने का मंत्र अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी मे संगठन को मजबूत करने के लिए मऊ शिवाला स्थित शिवसेना प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने गोंडा के युवा नेता अनुराग शुक्ला को पार्टी के जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। बता दें कि शिवसेना ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी को बूथ…
Read MoreAyodhya News: गैस सिलेंडर विस्फोट से दो परिवारों की गृहस्थी राख, सपा नेताओं ने दी आर्थिक सहायता
मिल्कीपुर, अयोध्या। थाना इनायत नगर अन्तर्गत कोटवा इनायत नगर गांव निवासी लखन मौर्य और श्रवन मौर्या जो की सगे भाई है, आर्थिक बदहाली के चलते टीन सेड डाल कर अपने परिवार के साथ रहते थे और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। बीते बृहस्पतिवार की रात को भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर फटने की वजह से घर में आग लग गई और पूरी गृहस्थी जल कर खाक हो गयी, आग के कारण बदन पर पहने कपड़े को छोड कर एक तिनका नहीं बचा और इसी दौरान…
Read MoreAyodhya News: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
फोटो: महेंद्र गोंड रुदौली में तीन माह के भीतर लगेगी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा: विधायक रामचंद्र यादव अयोध्या। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत मां कामाख्या धाम स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मुख्य अतिथि तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान पाल समाज के…
Read Moreहिन्दी पत्रकारिता दिवस: लोकतंत्र की मजबूती में निष्पक्ष पत्रकारिता की अहम भूमिका : राजेश कुमार
पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी, वक्ताओं ने रखे अपने विचार अयोध्या। पत्रकारिता दिवस पर शुक्रवार को अयोध्या के अरुंधती रेस्टोरेंट में आयोजित एक संगोष्ठी वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, सामाजिक दायित्वों और निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई। संगोष्ठी का शुभारंभ मंडलायुक्त राजेश कुमार, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, उदासीन आश्रम के महंत भरत दास, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा तथा पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडलायुक्त राजेश कुमार…
Read Moreजन समस्या: रेलवे अंदर पास में भरा पानी, राहगीरों को ही रही परेशानी
रेलवे अंदर पास में भरा पानी गोसाईंगंज में रेलवे अंडरपास बना मुसीबत, जलभराव से 10 हजार आबादी प्रभावित गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है। विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया, जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है। इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है। आये दिन पानी भरा होने…
Read MoreEducation News: प्रशिक्षित पर्यटन पेशेवरों की तेजी से बढ़ रही मांग : डॉ. अमित कुमार सिंह
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पर्यटन उद्योग की भूमिका पर आयोजित हुआ व्याख्यान अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग के अंतर्गत संचालित एमबीए पर्यटन विभाग में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत बनाने में पर्यटन उद्योग की भूमिका विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष पर्यटन विभाग केंद्रीय विश्वविद्यालय सिक्किम रहे। व्याख्यान में डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य एवं स्थानीय कला-संस्कृति पर्यटन…
Read Moreअयोध्या राम मंदिर: परिसर में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर विधिवत किया गया ध्वजारोहण
मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण राम मंदिर आंदोलन की प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति ने फहराया ध्वज अयोध्या। भव्य राम मंदिर परिसर के इतिहास में 29 मई की तारीख एक महत्वपूर्ण और यादगार दिन के रूप में दर्ज हो गई। शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर विधिवत ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और हजारों महिला श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन की…
Read MoreAyodhya News: भीटी पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से चालक की बची जान
रिपोर्ट: राजेश अंगियार गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे के दक्षिणी बाईपास स्थित भीटी पुल के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली के पोल से जा भिड़ी। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई। जानकारी के अनुसार अयोध्या से अंबेडकरनगर की ओर जा रहे रजनीश निवासी भिउरा, थाना अहरौली, अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और…
Read More