
पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह ‘बब्लू ’ ने दिया राजनैतिक संदेश, पूर्व विधायक का बड़ा बयान यदि कोई राजनीतिक दल देता है टिकट देने का प्रस्ताव तो करेगें विचार
अयोध्या, बीकापुर। विधानसभा बीकापुर के पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह ‘बबलू’ की अध्यक्षता में क्षेत्र के कर्मठ, जुझारू एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र के विकास, संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही क्षेत्र के विकास, संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वहीं जितेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई राजनीतिक दल उन्हें टिकट देने का प्रस्ताव देता है तो उस पर वह विचार कारेगें।
अखिलेश यादव से मिलने के सवाल पर उन्होंने बताया कि हमारे जिले के सांसद अवधेश प्रसाद के साथ में औपचारिक मुलाकात हुई थी और किसी बारे में कोई बात नहीं हुई कोई पार्टी अगर टिकट देती है तो उसके बारे में भी सोचा जाएगा।
वहीं धौरहरा ग्राम पंचायत में हुई युवक की हत्या के मामले में कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। सरकार की तरफ से परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देना चाहिए। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

