
मिल्कीपुर, अयोध्या। थाना इनायत नगर अन्तर्गत कोटवा इनायत नगर गांव निवासी लखन मौर्य और श्रवन मौर्या जो की सगे भाई है, आर्थिक बदहाली के चलते टीन सेड डाल कर अपने परिवार के साथ रहते थे और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
बीते बृहस्पतिवार की रात को भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर फटने की वजह से घर में आग लग गई और पूरी गृहस्थी जल कर खाक हो गयी, आग के कारण बदन पर पहने कपड़े को छोड कर एक तिनका नहीं बचा और इसी दौरान घर में सो रहे छोटे बच्चों को बचाने के दौरान श्रवन मौर्या बुरी तरह झुलस गये।
बता दें कि घर में सो रहे छोटे बच्चों को बचाने के दौरान श्रवन मौर्या बुरी तरह झुलस गये, उनका इलाज कराया गया। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही हर कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार उनकी मदद करने लगा, ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की।
सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता बलराम मौर्या (प्रदेश सचिव) और विद्याभूषण पासी (जिला अध्यक्ष अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ) पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पीड़ित के गाँव कोटवा पहुचे और वहाँ पहुचकर पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और पीड़ित परिवारों को 10-10 हजार रूपये की नगद सहायता तथा परिवार के लिए राशन देते हुए आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान एडवोकेट मुकेश मौर्या, ग्राम प्रधान भरत राम यादव, राजेश मौर्या बी०डी०सी, नितेश मौर्या, गंगा प्रसाद मौर्या, अमित मौर्या, चंदन कुमार, सुनील कुमार, लईक अहमद, बद्री मौर्या प्रधान, आदि भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे!

