अयोध्या राम मंदिर: परिसर में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर विधिवत किया गया ध्वजारोहण

Spread the love

मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण
राम मंदिर आंदोलन की प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति ने फहराया ध्वज

 

अयोध्या। भव्य राम मंदिर परिसर के इतिहास में 29 मई की तारीख एक महत्वपूर्ण और यादगार दिन के रूप में दर्ज हो गई। शुक्रवार को राम मंदिर परिसर में बने मां भगवती मंदिर के शिखर पर विधिवत ध्वजारोहण का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और हजारों महिला श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यह ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन की प्रखर वक्ता और प्रसिद्ध संत Sadhvi Ritambhara तथा केंद्रीय मंत्री Sadhvi Niranjan Jyoti ने विशेष रूप से भाग लिया। दोनों साध्वियों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोंचारण के बीच ध्वज की रस्सी खींचकर मां भगवती मंदिर के शिखर पर ध्वज आरोहित किया। ध्वज फहराते ही मंदिर परिसर जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा।

ध्वजारोहण से पूर्व राम मंदिर की यज्ञशाला में विशेष पूजन-अर्चन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वैदिक आचार्यों ने विधि-विधान से ध्वज पूजन कराया और शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण की प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

ध्वजारोहण समारोह मे शामिल मातृ शक्तियां 

इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पूरा आयोजन महिला शक्ति को समर्पित था। इसमें विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई Durga Vahini की तीन हजार से अधिक महिला सदस्य शामिल हुईं। पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित महिलाओं ने भक्ति और उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया। उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।

समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उपस्थित संतों और वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक जागरण में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है और यह आयोजन उसी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।

राम मंदिर परिसर में विभिन्न मंदिरों पर ध्वजारोहण की प्रक्रिया जारी है। मां भगवती मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद अब परिसर में बने शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होना बाकी है। इसके लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आमंत्रित किया है और उनके आगमन की प्रतीक्षा की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन भी उसी भव्यता और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न होगा, जिससे राम मंदिर परिसर की गरिमा और अधिक बढ़ेगी।


Spread the love

Related posts