धार्मिक आयोजन: 551 सुहागिन महिलाओं ने किया अवसानी माता का पूजन गोसाईंगंज, अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे में गुरुवार को अक्षत पैलेस में अँगियार समाज द्वारा विशाल दुखदुरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में गोसाईंगंज सहित अमसिन, महबूबगंज, उनियार, सेवागंज, इल्तिफ़ातगंज, कटेहरी, फैजाबाद, दुबौलिया बाजार, लखनऊ और शाहजंहापुर की 551सुहागिन महिलाओ ने अवसानी माता का पूजन अर्चन किया। अँगियार समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यह अनुष्ठान समूचे समाज व क्षेत्र के कल्याण के लिए आयोजित किया गया था। ऐसे धार्मिक आयोजन सामूहिकता और भारतीय संस्कृति को जागृत करते है तथा…
Read MoreTag: अयोध्या समाचार
गोसाईंगंज, अयोध्या: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
गोसाईंगंज, अयोध्या। सदर तहसील के संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार की देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सलेमपुर, पिपरी, संग्राम एवं मूडाडीहा गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के समय आने वाली कठिनाइयों की जानकारी लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी…
Read Moreदुकान आवंटन में आरक्षण दिए जाने के निर्णय से गदगद दिव्यांगजनों ने विधायक का किया सम्मान
दुकान आवंटन में आरक्षण मिलने पर दिव्यांगजनों ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को किया सम्मानित अयोध्या। मुख्यमंत्री की ओर से नगर निकाय, विकास प्राधिकरण और डूडा के अंतर्गत निर्मित होने वाली दुकान के आवंटन में दिव्यांगों की चार प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के निर्णय से गदगद दिव्यागों ने बुधवार को सर्किट हाउस में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया और सीएम योगी का आभार व्यक्त किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर दिव्यांगजनों के हित में लिया गया यह निर्णय सामाजिक न्याय और समावेशी विकास…
Read Moreफार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश, एसडीएम श्रेया ने लेखपालों-कानूनगो की कसी नकेल
फार्मर रजिस्ट्री: गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश बीकापुर, अयोध्या। उपजिलाधिकारी (SDM) श्रेया ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित लेखपालों और कानूनगो को निर्देश दिया कि किसान रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ण होना आवश्यक है। एसडीएम ने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए…
Read Moreभव्य राम मंदिर का विहंगम अदभुत अलौकिक दृश्य: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी राम मंदिर की तस्वीरें
भव्य राम मंदिर का विहंगम अदभुत अलौकिक दृश्य : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बड़े मंगलवार को जारी राम मंदिर की तस्वीरों में पताका संग आकाश में झलकते दृश्य ने अनूठा बना दिया है। पहली तस्वीर-राम मंदिर दूसरी तस्वीर-राम मंदिर तीसरी तस्वीर-राम मंदिर Sanjeev Azadpulse24x7.com/
Read Moreनिषाद समाज में आक्रोश: निषादराज चौराहे पर नामपट्ट की जगह शौचालय संकेतक, निषाद समाज ने उठाए सवाल
फोटो: महेंद्र गोंड (निषादराज चौराहे पर लगा शौचालय का संकेतक) निषाद समाज में आक्रोश: निषादराज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप, बोर्ड हटाने की मांग अयोध्या, निषाद समाज ने टेढ़ी बाजार स्थित निषादराज चौराहे पर नगर निगम द्वारा शौचालय दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। समाज के लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने निषादराज चौराहे का आधिकारिक बोर्ड लगाने के बजाय भगवान निषादराज की प्रतिमा के सामने शौचालय का बोर्ड लगाकर समाज की भावनाओं को आहत किया है। निषाद पंचायती मंदिर के पदाधिकारियों…
Read MoreCrime News: बैटरी रिक्शा चोरी में चार गिरफ्तार,चार बैटरी और पहिया बरामद
Crime News: ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, बैटरी और पहिए बरामद अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने क्षेत्र से ई रिक्शा चोरी के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ई रिक्शा की चार बैटरी और पहिया बरामद कर दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा सभी का चालान किया है। सोमवार को सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह की पुलिस टीम ने निरंकारपुर ईट भट्टे के पास से अंकित कुमार निवासी आशापुर तिलैया कोतवाली अयोध्या,अल्तमस…
Read MoreAyodhya News: कंप्यूटर क्लास जाने की बात कहकर निकला छात्र, घाट पर लावारिश मिला
Ayodhya News: लावारिश हालत में घूम रहा था 12 वर्षीय छात्र, मां को बुलाकर सुरक्षित किया सुपुर्द अयोध्या। सरयू नदी में डूबने से बचाव और जल में निगरानी के लिए तैनात जल पुलिस को घाट पर एक किशोर लावारिश हाल में मिला है। पुलिस ने छात्र को उसके परिवार के हवाले किया है। बताया गया कि जल पुलिस को एक किशोर सोमवार को अयोध्या कोतवाली के नयाघाट क्षेत्र में घाट किनारे लावारिश हाल में घूमता मिला। अनहोनी की आशंका भांप पुलिस ने किशोर को अपनी अभिरक्षा में लिया और उससे…
Read Moreचारधाम यात्रा: चारधाम की यात्रा कर घर लौटे श्रद्धालु, देश में सुख समृद्धि की कामना की
अयोध्या। भागवत भाष्कर गोपाल दाधीच के सानिध्य में नागपुर से आयोजित हुई चारधाम यात्रा का समापन हो गया। आध्यात्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का जत्था यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ अयोध्या धाम के दर्शन करते हुए नागपुर पहुंचा। रामनगरी आगमन पर श्रद्धालुओं के जत्थे ने राम जन्मभूमि मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में आचमन किया तथा राम की पैड़ी का भ्रमण कर धार्मिक और…
Read MoreAccident News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर खड़ी टैंकर में भिडी रोडवेज बस, कंडक्टर समेत पांच भर्ती
अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रोडवेज बस के कंडक्टर समेत पांच यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाकाई पुलिस और रोडवेज प्रबंधन ने मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि बाराबंकी के हैदरगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस यूपी 78 केटी 1638 सवारियां लेकर गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र स्थित बाशा चौराहा के पास रोडवेज…
Read More