पुस्तकालय स्थापना अभियान: मातृ स्मृति में पुस्तकालय स्थापना अभियान का शुभारंभ, तीन विद्यालयों को भेंट की गई किताबों सहित लाइब्रेरी अयोध्या। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन के संस्थापक श्री हर्षवर्धन सिंह ने अपनी माता स्व.राधिका सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा एवं अध्ययन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की पहल की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी माता जी की स्मृति में चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज, सीरसिंदा सराय राशि, पीडी पब्लिक स्कूल, स्नेथु तथा के.बी. सिंह इंटर कॉलेज, बैसिंह में किताबों…
Read MoreCategory: Politics
Safai Karmchari Sangh Election: तारुन ब्लॉक अध्यक्ष बने अनिल कुमार शास्त्री और कोषाध्यक्ष चुने गये सुशील कुमार
Safai Karmchari Sangh Election: तारुन ब्लॉक अध्यक्ष बने अनिल कुमार शास्त्री और कोषाध्यक्ष चुने गये सुशील कुमार, महामंत्री, संगठन मंत्री, संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित तारुन, अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी यूनियन का बुधवार तारुन ब्लाक क्षेत्र पंचायत सभागार मे ब्लाक अध्यक्ष पद पर काटे के मुकाबले हुये चुनाव मे अनिल कुमार शास्त्री ने अपने प्रतिद्वंदी रमाकांत वर्मा को 8 मतो से पराजित कर संगठन के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार चुने गये। चुनाव प्रक्रिया मे 158 मतो के मुकाबले 154 लोगो ने मतदान मे प्रतिभाग किया। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार…
Read Moreअखिलेश यादव ने की आर्थिक मदद: ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले योगेश को अखिलेश यादव ने दी 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद
अखिलेश यादव ने की आर्थिक मदद: ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले योगेश को अखिलेश यादव ने दी 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद अयोध्या। ग्राम सभा सिरसिंडा निवासी राम अवध कोरी के पुत्र योगेश कुमार कोरी के ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने और दोनों पैर कट जाने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read Moreसेवा संकल्प अभियान: ड्रग वेयरहाउस परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विधायक ने बांटे आयुष्मान कार्ड
सेवा संकल्प अभियान: ड्रग वेयरहाउस परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विधायक ने बांटे आयुष्मान कार्ड बीकापुर, अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को तहसील क्षेत्र के नवनिर्मित ड्रग वेयरहाउस (औषधि भंडार) परिसर में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को…
Read Moreसपा का पीडीए जागरूकता अभियान: साकेत महाविद्यालय के गेट पर चला पीडीए अभियान, छात्र-नौजवानों के बीच पहुंची समाजवादी छात्र सभा
सपा का पीडीए जागरूकता अभियान: साकेत महाविद्यालय के गेट पर चला पीडीए अभियान, छात्र-नौजवानों के बीच पहुंची समाजवादी छात्र सभा अयोध्या। समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश की ओर से साकेत महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर पीडीए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-नौजवानों को संगठन की नीतियों और सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी गई। समाजवादी छात्र सभा की ओर से 15 सितंबर से 30 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साकेत महाविद्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-नौजवानों ने…
Read Moreचुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को अयोध्या मेयर की सलाह, बोले-जनसमर्थन के जरिए सत्ता की राह तलाशें
चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को अयोध्या मेयर की सलाह,बोले- जनसमर्थन के जरिए सत्ता की राह तलाशें महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल गांधी के लिए अयोध्या से सद्बुद्धि की कामना की अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने चुनाव आयोग को लेकर लगातार सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी राजनीतिक दल को जनसमर्थन हासिल कर सत्ता तक पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए। देश में भ्रम और अराजकता का वातावरण…
Read Moreअयोध्या धाम से जगन्नाथ पुरी तक सीधी ट्रेन की मांग, संतों ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या धाम से जगन्नाथ पुरी तक सीधी ट्रेन की मांग, संतों ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद को सौंपा ज्ञापन संतों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा- सीधी रेल सेवा शुरू होने से दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों के श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा अयोध्या। अयोध्या और जगन्नाथ पुरी जैसे दो प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। श्री रामेष्ट धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। संतों ने अयोध्या से जगन्नाथ…
Read MoreGraduate Voter Registration: स्नातक निर्वाचन से पहले मतदाता जागरूकता पर जोर, योग्य स्नातकों को मतदाता सूची से जोड़ने की पहल
Graduate Voter Registration: स्नातक निर्वाचन से पहले मतदाता जागरूकता पर जोर, योग्य स्नातकों को मतदाता सूची से जोड़ने की पहल लखनऊ। आगामी स्नातक निर्वाचन को देखते हुए लखनऊ खंड स्नातक से विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह की गतिविधियों में युवाओं से संवाद के साथ योग्य स्नातकों को मतदाता सूची से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। लखनऊ खंड के अंतर्गत आने वाले लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के स्नातकों के लिए मतदाता पंजीकरण से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।…
Read Moreसपा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन: व्यापारियों के उत्पीड़न और UPI चार्ज का मुद्दा उठा
सपा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन: व्यापारियों के उत्पीड़न और UPI चार्ज का मुद्दा उठा अयोध्या। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का PDA व्यापारी मंडलीय सम्मेलन शनिवार को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मिशम ने किया। कार्यक्रम में व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल मुख्य अतिथि और प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे भी कार्यक्रम…
Read Moreअयोध्या समाचार: संघर्षों के दिनों में बाबूजी के साथ मजबूती से खड़ी रहीं मां श्यामकली: आनंदसेन यादव
अयोध्या समाचार: संघर्षों के दिनों में बाबूजी के साथ मजबूती से खड़ी रहीं मां श्यामकली: आनंदसेन यादव मिल्कीपुर, अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद गुरुदयाल की पुत्री, अयोध्या-फैजाबाद से तीन बार सांसद और पांच बार विधायक रहे पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पत्नी तथा पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव की माता श्यामकली की 17वीं पुण्यतिथि श्यामकली बालिका इंटर कॉलेज आनंद नगर भिटारी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत परिवार के सदस्यों पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, पूर्व प्रमुख एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदूसेन यादव, हैरिंगटनगंज ब्लॉक प्रमुख अंकुरसेन यादव सहित…
Read More