
अखिलेश यादव ने की आर्थिक मदद: ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले योगेश को अखिलेश यादव ने दी 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद
अयोध्या। ग्राम सभा सिरसिंडा निवासी राम अवध कोरी के पुत्र योगेश कुमार कोरी के ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने और दोनों पैर कट जाने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए आर्थिक मदद भेजी। इसी क्रम में पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने सिरसिंडा पहुंचकर राम अवध कोरी और उनके पुत्र योगेश कुमार कोरी का हालचाल लिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजी गई 50 हजार रुपये की सहायता राशि परिवार को सौंपते हुए अखिलेश यादव का संदेश भी दिया।
तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि इस कठिन समय में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आगे भी हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, नीरज शर्मा, देवी प्रसाद विश्वकर्मा, मायाराम रावत, राहुल शर्मा, आशीष पाल, बबलू शर्मा, मोनू गौड़, रवि शर्मा, रोहित रावत, प्रधान राम तेज कोरी, भीम रावत, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, अमित शर्मा, पप्पू शर्मा, नंदू विश्वकर्मा, शानू शर्मा, दिलीप कुमार कोरी, सानू गौड़, विकास विश्वकर्मा, सुमित रावत, ऋषि रावत, जमुना कोरी, अमित विश्वकर्मा, अतुल विश्वकर्मा, चंदन गौड़, निर्मल वर्मा, जावीर खान, विशाल रावत, राम अवतार रावत, अरविंद शर्मा, कुणाल शर्मा, मनोज निषाद और प्रमोद निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
