सेवा संकल्प अभियान: ड्रग वेयरहाउस परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विधायक ने बांटे आयुष्मान कार्ड

Spread the love

सेवा संकल्प अभियान: ड्रग वेयरहाउस परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विधायक ने बांटे आयुष्मान कार्ड

बीकापुर, अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को तहसील क्षेत्र के नवनिर्मित ड्रग वेयरहाउस (औषधि भंडार) परिसर में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मान-पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर सिजेरियन प्रसव के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने नवनिर्मित औषधि भंडार भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लोकार्पण हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में क्षय रोग उन्मूलन के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। आयुष्मान कार्ड वितरण कैंप के जरिए सैकड़ों पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी, जिला क्षय रोग अधिकारी संदीप शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राणा, इंजीनियर शिवम सिंह सहित गौरव पांडे, शैलेंद्र पांडे, भरत श्रीवास्तव, सोनू सिंह, अनिल तिवारी, शिवमूर्ति तिवारी, मंजू निषाद समेत बड़ी संख्या में आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts