
Safai Karmchari Sangh Election: तारुन ब्लॉक अध्यक्ष बने अनिल कुमार शास्त्री और कोषाध्यक्ष चुने गये सुशील कुमार, महामंत्री, संगठन मंत्री, संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित
तारुन, अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी यूनियन का बुधवार तारुन ब्लाक क्षेत्र पंचायत सभागार मे ब्लाक अध्यक्ष पद पर काटे के मुकाबले हुये चुनाव मे अनिल कुमार शास्त्री ने अपने प्रतिद्वंदी रमाकांत वर्मा को 8 मतो से पराजित कर संगठन के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार चुने गये। चुनाव प्रक्रिया मे 158 मतो के मुकाबले 154 लोगो ने मतदान मे प्रतिभाग किया। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शास्त्री को 81मत जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे रमाकांत वर्मा को 73 मत हासिल हुये, उन्होंने 8 मतो से जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाये रख़ने मे कामयाब हुये।

प्रातः 8 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली
चार लोगो की बनी कमेटी ने चुनाव प्रक्रिया पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कराई। जिसमे चुनाव अधिकारी राम दुलार यादव, सुनील विश्वकर्मा, अवधेश कुमार, बृजेश सिंह शामिल रहे, जबकि प्रवेक्षक कमला प्रसाद यादव व अनिल कुमार यादव मतदान व गणना प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी बरततें रहे। जीत की घोषणा होने तक बड़ी संख्या मे मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।
चुनाव अधिकारियो के अनुसार संगठन चुनाव मे पहले ही ब्लाक मंत्री पद पर अंनत राम निषाद ब्लाक मंत्री, संगठन मंत्री रानी शर्मा, ब्लॉक का सप्रेक्षक राधेश्याम गौड़ पहले ही निर्विरोध चुन लिए गये थे। निर्वाचित पदाधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राजेश चौधरी, एडीओ सहकारिताअमित सिंह व आई एस बी सुरेश कुमार से आशीर्वाद लिया। चुने गये संगठन पदाधिकारी का शिवपाल सीमांत मिश्रा नरसिंह राम नयन, अशोक कुमार, कृष्णा नन्द, सुरेश कुमार, शिवशंकर, तिलक राम चंद्र रेखा, पुष्पा वर्मा, रीना देवी, रीता देवी, रीता सिंह, लल्लन प्रसाद, ने स्वागत किया।

