रौनाही टोल प्लाजा पर फायरिंग: बिना नंबर की थार सवार ने चलाई गोली, युवक गंभीर

टोल प्लाजा पर फायरिंग: बिना नंबर की थार सवार ने चलाई गोली, युवक गंभीर अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र स्थित रौनाही टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात टोल टैक्स के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई। बिना नंबर की थार सवार युवकों और स्थानीय युवक के बीच हुए विवाद के दौरान गोली चलने से रौनाही थाना क्षेत्र के बरिया टोला रौनाही गांव निवासी 24 वर्षीय मो सुफियान पुत्र मुख्तार खान घायल हो गया। गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल जाया गया, जहां हालत गंभीर होने…

Read More

Kandailla Murder Case: कन्दैला हत्याकांड में एडीजी लखनऊ की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Kandailla Murder Case: कन्दैला हत्याकांड में एडीजी लखनऊ की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को एडीजी लखनऊ प्रवीण कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। एडीजी ने परिवार से कहा कि इस कठिन समय में पुलिस उनके साथ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना…

Read More

Crime News: जानलेवा हमले में गांव के पास से दिखाई गिरफ्तारी, अस्पताल से ले गई थी पुलिस

Crime News: जानलेवा हमले में गांव के पास से दिखाई गिरफ्तारी, अस्पताल से ले गई थी पुलिस अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के दिगंबरपुर गांव में लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गांव के पास से पकड़ने का दावा किया है। हालांकि सोमवार को मेडिकल और इलाज कराने जिला अस्पताल आए एक आरोपी को यूपी 112 पुलिस की ओर से पकड़कर थाने ले जाने का आरोप सामने आया था। रौनाही पुलिस का कहना है कि…

Read More

Crime News: विवाहिता की पिटाई, पांच का शांति भंग में चालान

Crime News: विवाहिता की पिटाई, पांच का शांति भंग में चालान अयोध्या। जनपद के शहर क्षेत्र में एक विवाहिता से मारपीट और पिटाई का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं विवाद के अलग अलग मामलों में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया है। महिला थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के जौरा मकबरा बेगमगंज निवासी वीरता 26 वर्षीय पम्मी सोनकर पत्नी अप्पू सोनकर मारपीट गाली…

Read More

जमीन फर्जीवाड़ा: हमनाम ने खतौनी में दर्ज कराया नाम, बैनामा कराने का आरोप; एक गिरफ्तार

जमीन फर्जीवाड़ा: हमनाम ने फर्जीवाड़ा कर खतौनी में नाम दर्ज करा जमीन बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने भूमि मालिक के हमनाम की ओर से फर्जीवाड़ा कर खतौनी में अपना नाम दर्ज कराने और जमीन की बिक्री कर लेने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण लगभग छह माह पहले दर्ज हुआ था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मूल रूप से कैंट थाना क्षेत्र के मशीनिया पलिया शाहबदी के रहने…

Read More

Crime News: अदालत के आदेश पर लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का पैनल से हुआ मेडिकल

Crime News: अदालत के आदेश पर लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का पैनल से हुआ मेडिकल अयोध्या। स्वास्थ्य विभाग ने अदालत के आदेश पर शनिवार को लूट और टप्पेबाजी के दो आरोपियों का दो डाक्टरों के पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया है। मेडिकल रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने के लिए विवेचक तथा अन्य को दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने सस्ते में सोने चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर टप्पेबाजी और लूट की एक वारदात में शुक्रवार की भोर 4.14 बजे रायबरेली रोड पर उसरू नहर के पास…

Read More

Women Crime News: दो आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और युवती को अगवा करने का आरोप

Women Crime News: महिला संबंधी अपराध में दो गिरफ्तार, एक ने शादी का झांसा देकर और दूसरे ने अगवा कर किया दुष्कर्म अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और दूसरे पर युवती को अगवाकर शारीरिक शोषण का आरोप है। दोनों का मेडिकल और डीएनए परीक्षण करवा चालान किया गया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी हैदरगंज निवासी 24 वर्षीय अखिलेश…

Read More

Crime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला

Crime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से विद्युत तार चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब नौ किलो तांबे का विद्युत तार और तार काटने वाला कटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपित पालेखान पुत्र मो. सैय्यद अली निवासी मक्खापुर, थाना कोतवाली अयोध्या को 22 अगस्त की रात करीब 11:50…

Read More

Crime News: अपराधियों का मुफीद ठिकाना बना कुमारगंज क्षेत्र, वारदात कर पड़ोसी जिलों में भाग रहे बदमाश

Crime News: अपराधियों का मुफीद ठिकाना बना कुमारगंज क्षेत्र, वारदात कर पड़ोसी जिलों में भाग रहे बदमाश मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र अपराधियों का मुफीद ठिकाना बन गया है, घटना कर बदमाश पडोसी जनपद मे भाग जाते है। जो बाद मे पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते है। बीते 8 अगस्त को सोराव सुल्तानपुर के रहने वाले वीरेन्द्र कुमार दवा करा कर घर जा रहे थे, तभी बदमाशो ने उनपर फायरिग कर लूट लिया तथा सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले। हालांकि पुलिस ने बदमाशो को पकड लिया। दूसरी घटना 9…

Read More

Crime News: सस्ते में सोने-चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर लूट, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार

Crime News: सस्ते में सोने-चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर लूट, एक महिला समेत पांच गिरफ्तार अयोध्या। जनपद पुलिस ने नगर कोतवाली क्षेत्र में सस्ते में सोने चांदी के जेवरात देने का झांसा देकर हुई टप्पेबाजी और लूट की एक वारदात में एक महिला समेत पांच को गिरफ्तार किया है। इनके पास से असलहा और लूटी गई और रकम बरामद की है। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा और…

Read More