Crime News: किशोरी की आबरू पर हमला,रिपोर्ट;

Crime News: किशोरी की आबरू पर हमला, रिपोर्ट दर्ज  अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी की आबरू पर हमले का मामला सामने आया है। प्रकरण में शिकायत पर पुलिस ने मारपीट गाली गलौज धमकी और आबरू पर हमले की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस शिकायत की जांच पड़ताल में जुट गई है। Pulse Deskpulse24x7.com/

Read More

Crime News: मारपीट और बलवा में मां बेटे घायल

Crime News: मारपीट और बलवा में मां बेटे घायल अयोध्या। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए विवाद और मारपीट में मां बेटे घायल हो गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि किसी बात को लेकर कोतवाली क्षेत्र के दत्ता का पुरवा मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट और बवाल में बदल गया। प्रकरण में पुलिस ने शिकायत पर मारपीट, गाली गलौज, धमकी और बलवा की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत की…

Read More

मारपीट की दो घटनाएं: कैंट में युवक घायल, नगर कोतवाली पुलिस ने एक का किया चालान

मारपीट की दो घटनाएं: कैंट में युवक घायल, नगर कोतवाली पुलिस ने एक का किया चालान अयोध्या। शहर सर्किल में कैंट थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है और तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं विवाद के एक अन्य मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एक का शांति भंग में चालान किया है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में हुए विवाद और मारपीट में गांव निवासी अखिलेश कुमार 45 वर्ष…

Read More

Crime News: जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी विवाहिता की हालत, भर्ती

Crime News: जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी विवाहिता की हालत, भर्ती अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान लगभग 32 वर्षीय संजू देवी पत्नी राम सजन निवासी साधु का पुरवा थाना रौनाही के रूप में हुई है। विवाहिता की हालत बिगड़ने के बाद परिवार को मामले की…

Read More

Crime News: नवीन मंडी परिसर से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Crime News: नवीन मंडी परिसर से 60 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात नवीन मंडी परिसर से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में नवीन मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव की पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2026 की रात क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध…

Read More

Police Inspector Death: थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Police Inspector Death: थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य फंदे से लटके मिले वाल्टरगंज बस्ती के थाना प्रभारी, जिला मुख्यालय स्थित सरकारी आवास की घटना  बस्ती। शनिवार को वाल्टरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव जिला मुख्यालय पर सदर कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित उनके सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटका मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके…

Read More

कंदैला हत्या कांड और जानलेवा हमले में दो और आरोपी गिरफ्तार

कंदैला हत्या कांड और जानलेवा हमले में दो और आरोपी गिरफ्तार अयोध्या। जनपद पुलिस ने पुराकलंदर थाना क्षेत्र के शारदा सहायक नहर के पास हुई हत्या और जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए प्रतापगढ़ और अमेठी निवासी इन दोनों को हत्या के लिए हायर किया गया था। प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी कंदैला गांव निवासी राजमणि सिंह उर्फ राज सिंह उर्फ भोलू (26) समेत दीपक प्रजापति (24) और मनीष शर्मा (24) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 7.65…

Read More

Crime News: आटा चक्की के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला

Crime News: आटा चक्की के कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला तारुन, अयोध्या। संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात को एक युवक का शव उसके पुरानी चक्की के मकान में लटका मिला। जान कारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना थाना क्षेत्र तारुन की ग्राम पंचायत जयसिंहमऊ मजरे कुड़वा की है। गांव निवासी राहुल वर्मा 32 वर्ष की घर से थोड़ी दूर लगी चक्की पर कमरे के अंदर बड़ेर से गमछे के सहारे लाश लटकी हुई थी। शनिवार की सुबह जब मृतक के पिता लाल बहादुर…

Read More

कंदैला हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल और वरना कार बरामद

कंदैला हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, पिस्टल और वरना कार बरामद अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7.65 बोर की पिस्टल, मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, काले रंग की हुंडई वरना कार और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब छह बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदैला में पुराने जमीन…

Read More

Crime News: तहसीन पुर टोल प्लाजा फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की थार बरामद

Crime News: तहसीन पुर टोल प्लाजा फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की थार बरामद अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली रंग की थार गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात करीब 2:15 बजे तहसीनपुर टोल प्लाजा के पास काली थार सवार युवकों ने टोल बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास…

Read More