श्रृंगी ऋषि आश्रम पर दिखा मगरमच्छ, श्रद्दालुओं में भय का माहौल

श्रृंगी ऋषि आश्रम पर दिखा मगरमच्छ, श्रद्दालुओं में भय का माहौल   गोसाईंगंज अयोध्या। पौराणिक स्थल श्रृंगी ऋषि आश्रम के पास कल कल कर बहती सरयू की धारा में स्नान करना अपनी जान को जोखिम में डालना हो गया है। इस जलधारा में अब मगरमच्छों का साम्राज्य हो गया है जिससे श्रद्धालु स्नान करने में हिचकने लगे है। सोमवार की सुबह सरयू नदी में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई पड़ा।मगरमच्छ को देखकर स्नान कर रहे श्रद्धालु भयभीत हो गए और घाट छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद लोगो ने सुरक्षा…

Read More

विनयकुमार द्विवेदी को मिला नगर पंचायत गोसाईगंज का प्रभार, विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई बाधा

विनयकुमार द्विवेदी को मिला नगर पंचायत गोसाईगंज का प्रभार, विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई बाधा-ईओ विनयकुमार द्विवेदी गोसाईंगंज अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज के ईओ पद के रिक्त होने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा भदरसा नगर पंचायत के ईओ विनय कुमार द्विवेदी को गोसाईगंज नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोमवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ0विजय लक्ष्मी जायसवाल ने उनका स्वागत किया और उन्हें कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ0विजय लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों,…

Read More

करोड़ो की विकास परियोजनाओं से बदलेगी गोसाईंगंज की सूरत

विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, नगर के इतिहास की सबसे बड़ी विकासात्मक उपलब्धि गोसाईगंज, अयोध्या। नगर पंचायत के इतिहास में शनिवार का दिन विकास के नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 4.18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जनकल्याणकारी एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत प्रशासन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान विधायक अभय सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल ने संयुक्त रूप से…

Read More

गोसाईगंज को मिली करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात

विकास योजनाओं की सौगात: 6 जून को विधायक अभय सिंह करेंगे शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन गोसाईगंज अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में विकास कार्यों की एक और ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। दिनांक 06 जून 2026 को सायं 4:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह करोड़ों रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ करेंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल, सभासदगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहेंगे। नगर पंचायत के लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल में अध्यक्ष…

Read More

“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण गोसाईंगंज अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने गोसाईंगंज नगर पंचायत में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बूथ स्तर पर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत चेयरमैन प्रतिनिधि उत्कर्ष शेखर जायसवाल की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित एवं संवर्धित करने का संकल्प लिया तथा लोगों से अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों…

Read More

क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान: नौसेना में लेफ्टिनेंट बन किया नाम रोशन, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान: नौसेना में लेफ्टिनेंट बन किया नाम रोशन, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत गोसाईंगंज अयोध्या। भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद हासिल कर क्षेत्र की बेटी ने गांव जिला प्रदेश और देश का मान बढ़ाया। अपनी होनहार बेटी के घर वापस आने पर क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम महुवारी का माजरा खैरा निवासी रणजीत सिंह की पुत्री नंदिनी सिंह की नौसेना में बतौर सब लेफ्टिनेंट पद पर 2025 में चयन हुआ। एक साल की अथक ट्रेनिंग…

Read More

गोसाईगंज समाचार: पूर्व मैनेजर पर लगा करोड़ो रूपये का हेराफेरी करने का आरोप

गोसाईगंज समाचार, अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के अमसिन बाजार के पास एक पेट्रोल पम्प के पूर्व मैनेजर पर करोड़ो रूपये का हेराफेरी करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पेट्रोल पम्प के मैनेजर ने कोतवाली पुलिस से किया है। दिए गए तहरीर के मुताबिक अमसिन बाजार के पास परमानपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पम्प संचालित हो रहा है। प्रोपराइटर हृदयराम का कहना है कि उनका पूर्व मैनेजर अश्वनी कुमार ने सूदखोरों से मिलकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाया और उनकी नामौजूदगी में काफी दिनों से सभी खातों में पम्प…

Read More

धार्मिक आयोजन: 551सुहागिन महिलाओं ने किया अवसानी माता का पूजन

धार्मिक आयोजन: 551 सुहागिन महिलाओं ने किया अवसानी माता का पूजन गोसाईंगंज, अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे में गुरुवार को अक्षत पैलेस में अँगियार समाज द्वारा विशाल दुखदुरिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में गोसाईंगंज सहित अमसिन, महबूबगंज, उनियार, सेवागंज, इल्तिफ़ातगंज, कटेहरी, फैजाबाद, दुबौलिया बाजार, लखनऊ और शाहजंहापुर की 551सुहागिन महिलाओ ने अवसानी माता का पूजन अर्चन किया। अँगियार समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यह अनुष्ठान समूचे समाज व क्षेत्र के कल्याण के लिए आयोजित किया गया था। ऐसे धार्मिक आयोजन सामूहिकता और भारतीय संस्कृति को जागृत करते है तथा…

Read More

गोसाईंगंज, अयोध्या: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

गोसाईंगंज, अयोध्या। सदर तहसील के संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार की देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सलेमपुर, पिपरी, संग्राम एवं मूडाडीहा गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के समय आने वाली कठिनाइयों की जानकारी लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी…

Read More

धार्मिकआयोजन: विशाल दुखदुरिया पूजन का भव्य आयोजन, कार्यक्रम मे 551 महिलाएं होंगी शामिल

धार्मिकआयोजन: गोसाईंगंज अयोध्या। अँगियार सभा गोसाईंगंज द्वारा दिनाँक 4जून को अवसान माता दुखदुरिया पूजन का आयोजन किया गया है। आयोजन अक्षत पैलेस में होगा। अक्षत पैलेस में प्रेसवार्ता कर अँगियार सभा के अध्य्क्ष राजेश अँगियार ने बताया कि इस कार्यक्रम में 551 महिलाओं द्वारा अवसानी माता का पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गोसाईंगंज कस्बे सहित अमसिन, महबूबगंज, उनियार, सेवागंज, इल्तिफ़ातगंज, मीठेपुर, लोरपुर, कटेहरी, मीरनपुर, दुबौलिया बाजार, बभनान, सादुल्लाहनगर, फैज़ाबाद, लखनऊ व शाहजहांपुर की महिलाएं शामिल हो रही है। इनको आमंत्रित करने के लिए डोर टू डोर सम्पर्क कर आमंत्रण पत्र…

Read More