
धार्मिकआयोजन: गोसाईंगंज अयोध्या। अँगियार सभा गोसाईंगंज द्वारा दिनाँक 4जून को अवसान माता दुखदुरिया पूजन का आयोजन किया गया है। आयोजन अक्षत पैलेस में होगा। अक्षत पैलेस में प्रेसवार्ता कर अँगियार सभा के अध्य्क्ष राजेश अँगियार ने बताया कि इस कार्यक्रम में 551 महिलाओं द्वारा अवसानी माता का पूजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में गोसाईंगंज कस्बे सहित अमसिन, महबूबगंज, उनियार, सेवागंज, इल्तिफ़ातगंज, मीठेपुर, लोरपुर, कटेहरी, मीरनपुर, दुबौलिया बाजार, बभनान, सादुल्लाहनगर, फैज़ाबाद, लखनऊ व शाहजहांपुर की महिलाएं शामिल हो रही है।
इनको आमंत्रित करने के लिए डोर टू डोर सम्पर्क कर आमंत्रण पत्र वितरित किया जा चुका है। पूजन के पश्चात सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री व अवसानी माता की प्रतिमा प्रसाद स्वरूप दिया जाएगा, तदुपरांत भोजन प्रसाद का वितरण होगा।
यह कार्यक्रम अँगियार सभा के बैनर तले हो रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं का विशाल संगम,अपने समाज के सुख दुख में भागीदारी और सभी को एक सूत्र में पिरोने का है। प्रेस वार्ता में अँगियार सभा के अध्यक्ष राजेश अँगियार, वरिष्ठ संरक्षक अमरनाथ अँगियार, संरक्षक गोपीनाथ अँगियार, महामंत्री रामजी फैंसी, कोषाध्यक्ष शशिकांत अँगियार, वरिष्ठ कार्यकर्ता शशिकुमार अँगियार,अरुण कुमार, योगेश कुमार, आनंदकुमार, नीलमणि अँगियार, सूरज अँगियार मौजूद रहे।
