गोसाईगंज समाचार: पूर्व मैनेजर पर लगा करोड़ो रूपये का हेराफेरी करने का आरोप

Spread the love

गोसाईगंज समाचार, अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के अमसिन बाजार के पास एक पेट्रोल पम्प के पूर्व मैनेजर पर करोड़ो रूपये का हेराफेरी करने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत पेट्रोल पम्प के मैनेजर ने कोतवाली पुलिस से किया है।

दिए गए तहरीर के मुताबिक अमसिन बाजार के पास परमानपुर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पम्प संचालित हो रहा है। प्रोपराइटर हृदयराम का कहना है कि उनका पूर्व मैनेजर अश्वनी कुमार ने सूदखोरों से मिलकर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाया और उनकी नामौजूदगी में काफी दिनों से सभी खातों में पम्प का रुपया जमा करा लिया।

इसकी जानकारी संचालक को तब हुई जब कम्पनी से तेल मंगवाने के लिए रुपये कम पड़े।पीडित का आरोप है कि बिना उनकी जानकारी के डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की रकम उन सूदखोरों को दे दी गयी जिनकी अश्वनी कुमार से साठगांठ चल रही थी।एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला के मुताबिक मामले में पेट्रोल पम्प संचालक की तहरीर मिली हुई है,मामले की पड़ताल कराई जा रही है।


Spread the love

Related posts