सड़क हादसा: पति-पत्नी और 10 वर्षीय बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौहनिया पंडितपुरा निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और 10 वर्षीय पुत्र ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र पुत्र जियाराम, उनकी पत्नी सरिता और…
Read MoreAuthor: Rajesh Angiyar
श्री राम राखी पर्व: अंजली सिंह बनीं श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय महिला संगठन महामंत्री
श्री राम राखी पर्व: अंजली सिंह बनीं श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय महिला संगठन महामंत्री गोसाईंगंज, अयोध्या। श्री राम राखी पर्व के संस्थापक महंत सीताराम दास जी महाराज, पीठाधीश्वर साकेत भवन के आशीर्वाद एवं निर्देशानुसार श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संरक्षक उदयभान गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप जायसवाल तथा महामंत्री राममूर्ति सिंह की अनुमति से संस्थान की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शशिप्रभा सिंह और उपाध्यक्ष शरद यादव की मौजूदगी में अंजली सिंह को राष्ट्रीय महिला संगठन महामंत्री के पद…
Read MoreMoharram 2026: गोसाईंगंज कस्बे में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस ने किया बाइक से रुट मार्च
मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस ने किया बाइक से रुट मार्च Moharram 2026: गोसाईगंज में मोहर्रम को लेकर पुलिस का रूट मार्च, एसएचओ ने दिए सुरक्षा और शांति के निर्देश गोसाईगंज अयोध्या। गोसाईगंज कोतवाली इलाके में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला की अगुवाई में बाइक से पुलिस दल ने रुटमार्च किया।रूट मार्च के दौरान एसएचओ ने बताया कि मोहर्रम पर्व परम्परा से परे हटकर बिना अनुमति के ताजिया की ऊँचाई बढाने व किसी नये मार्ग से ताजिया जुलूस ना ले जाये। जुलूस में डीजे…
Read Moreराम की राखी महोत्सव का आगाज, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पोस्टर विमोचन*
राम की राखी: हर साल की तरह इस साल भी रामलला को राखी भेजेंगी बहन शांता, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पोस्टर जारी ——आस्था और प्रेम का प्रतीक: राम जन्मभूमि में भव्य ‘राम की राखी’ महोत्सव का शंखनाद गोसाईंगंज अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्री राम को समर्पित अनूठे ‘राम की राखी’ महोत्सव का आज भव्य आगाज हो गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में ‘श्री राम राखी महोत्सव’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। यह कार्यक्रम श्री सिंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान द्वारा…
Read Moreनगर पंचायत गोसाईगंज: 26वीं बोर्ड बैठक संपन्न,18 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
नगर पंचायत गोसाईगंज: 26वीं बोर्ड बैठक संपन्न,18 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति गोसाईंगंज अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज की 26वीं बोर्ड बैठक सोमवार को चेयरमैन डॉ0 विजयलक्ष्मी जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सुबह11 बजे प्रारंभ हुई बोर्ड बैठक लगभग चार घंटे तक चली, जिसमें नगर के विकास कार्यों की समीक्षा, पिछली बैठकों की पुष्टि, नई योजनाओं एवं नियमावलियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर विचार करते हुए बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से संस्तुति प्रदान की गई। बैठक में आगामी त्योहारों मोहर्रम एवं दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा, स्वच्छता,…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: गोसाईंगंज में जगह-जगह हुआ योग शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन गोसाईंगंज अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोसाईंगंज कस्बे के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज एवं महादेवा घाट मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ0 विजय लक्ष्मी जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़…
Read Moreसरयू नदी हादसा: डूबने से युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी
सरयू नदी हादसा: सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत, शादी के चार माह बाद हादसा गोसाईगंज अयोध्या। थाना गोसाईगंज के श्रृंगी ऋषि आश्रम पर सरयू नदी में डूबने से युवक की मृत्यु हो गई । मृतक अपनी बुआ के यहां घूमने आया था। बुधवार की देर शाम विवेक गुप्ता पुत्र राम बहादुर साहू निवासी रविपुर अकबरपुर अंबेडकर नगर अपने चार दोस्त यश साहू, दिलीप साहू, गौतम साहू, अंकित साहू के साथ श्रृंगी ऋषि आश्रम पर नहाने के लिए आए और नहाते समय नदी की गहराई में जाने से…
Read Moreग्राम चौपाल: विधायक अभय सिंह ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर
ग्राम चौपाल: अंकारीपुर ग्राम सभा मे हुआ चौपाल का आयोजन गोसाईंगंज अयोध्या। अयोध्या जनपद के मया ब्लाक अंतर्गत अंकारीपुर ग्राम सभा मे केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाकाई विधायक अभय सिंह, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह “कप्तान सिंह”, चेयरमैन नगर पंचायत गोसाईंगंज डॉ9विजयलक्ष्मी जायसवाल, संचालन एडीओ पंचायत सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम प्रधान रामजी मौर्य, प्रधान प्रतिनधि रामभवन वर्मा, सचिव भूपेंद्र सिंह के संयोजन में हुआ।चौपाल की शुरुआत धूप दीप पूजन अर्चन के…
Read Moreनगर पंचायत गोसाईगंज में आधार संशोधन केंद्र का शुभारंभ
नगर पंचायत गोसाईगंज में आधार संशोधन केंद्र का शुभारंभ गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज नगर पंचायत में बुधवार से कस्बेवासियों के लिए आधार कार्ड संसोधन की सुविधा का शुभारंभ किया गया।जिसका उद्घाटन चेयरमैन डॉ0 विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कार्यालय परिसर मे किया। इस केंद्र के प्रारंभ होने से अब कस्बा गोसाईगंज एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों को आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए दूर-दराज के केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। नगर पंचायत कार्यालय में ही आधार से संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। केंद्र पर आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि,…
Read Moreसपा का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन: खाद, महगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन
सपा का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन: महगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध गोसाईंगंज अयोध्या। महंगाई, भ्रष्टाचार व खाद की किल्लत के विरोध में समाजवादी पार्टी का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन गोसाईगंज विधानसभा के मुख्यालय गोसाईंगंज कस्बे के बरदही बाजार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लालजी वर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार, पिछड़े अल्पसंख्यकों के प्रति सौतेला व्यवहार किये जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद ने महिला आरक्षण विधयेक…
Read More