Ayodhya Deepotsav 2026: डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश, घाटों की सफाई, मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था पर जोर अयोध्या। दीपोत्सव महोत्सव-2026 को भव्य, गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त जैनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, उपनिदेशक पर्यटन बीपी सिंह, सीओ अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ प्रमुख स्थलों का जायजा लिया।…
Read MoreTag: Ayodhya News
अयोध्या के विकास कार्य पर सवाल: दो महीने से खुदी सड़क, स्ट्रीट लाइट की भूमिगत तार कटी, पार्षद ने ADA से की शिकायत
अयोध्या के विकास कार्य पर सवाल: दो महीने से खुदी सड़क, स्ट्रीट लाइट की भूमिगत तार कटी, पार्षद ने ADA से की शिकायत अयोध्या। रामनगरी में विकास के नाम पर सड़कें बन रही हैं या लोगों की मुश्किलें-यह सवाल नगर निगम के वार्ड संख्या-19 सीताकुंड में सामने आई एक शिकायत ने खड़ा कर दिया है। वार्ड पार्षद विनय कुमार जायसवाल ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर सड़क और नाली निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पार्षद का दावा है कि ठेकेदार,फर्म ने पूरी सड़क को…
Read Moreदुर्गा पूजा महोत्सव 2026: मूर्तियों का ऑर्डर लेकर रातों-रात टीम संग फरार हुआ मूर्तिकार, समितियों में मचा हड़कंप
दुर्गा पूजा महोत्सव 2026: मूर्तिकार के टीम संग फरार होने के बाद दुर्गा पूजा उत्सव पर गहराया संकट, तलाश में जुटी पलिस अयोध्या। रामनगरी के देवकाली इलाके में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब दुर्गा प्रतिमाएं तैयार कर रहा मूर्तिकार उत्तम पाल अपनी टीम के साथ अचानक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मूर्तिकार ने शहर, ग्रामीण क्षेत्र और दूसरे जनपदों की करीब 125 दुर्गा प्रतिमाएं तैयार करने का ऑर्डर ले रखा था। प्रतिमाओं की बुकिंग के लिए कई दुर्गा…
Read MoreGanpati Visarjan: भारी बारिश भी नहीं रोक सकी बप्पा की विदाई, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी
Ganpati Visarjan: भारी बारिश भी नहीं रोक सकी बप्पा की विदाई, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गणेश उत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई दी। दो दिनों से जारी झमाझम बारिश और तेज हवाओं के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गाजे-बाजे और जयकारों के बीच गुप्तार घाट पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु छाता लेकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर…
Read MoreNaka Ayodhya, Compensation: 14 कोसी मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावितों को राहत, 11 भवन स्वामियों को 2.26 करोड़ मुआवजा
Naka Ayodhya, Compensation: 14 कोसी मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावितों को राहत, 11 भवन स्वामियों को 2.26 करोड़ मुआवजा नाका प्रभावितों को मिला 2.26 करोड़ रुपये का मुआवजा, पांच व्यापारियों को मिलेंगी दुकानें नाका के प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत, किराएदारों को भी मिला मुआवजा; पांच व्यापारियों को दुकानें अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की कार्रवाई से प्रभावित नाका क्षेत्र के परिवारों को बड़ी राहत मिली है। प्रभावितों के मुआवजे और पुनर्वास को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक…
Read MoreGanja Smuggling: 21.5 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त
Ganja Smuggling: 21.5 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त अयोध्या। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति सुजुकी कार (UP65AP4410) भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 25 सितंबर 2026 को करीब शाम 3:36 बजे बूथ नंबर-4 ओवरब्रिज…
Read MoreSabzi Mandi Shop Demolition: सब्जी मंडी के प्रभावित दुकानदारों से मिले सपा पूर्व मंत्री, डीएम से की मुआवजे और वैकल्पिक स्थान की मांग
Sabzi Mandi Shop Demolition: सब्जी मंडी के प्रभावित दुकानदारों से मिले पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय, डीएम के सामने रखी मुआवजे और वैकल्पिक स्थान की मांग अयोध्या। पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी नेता तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने सब्जी मंडी चौक पहुंचकर हाल में हटाई गई दुकानों से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद प्रभावित दुकानदारों के साथ अयोध्या के जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनकी मांगों को प्रमुखता से रखा। पूर्व मंत्री ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर…
Read Moreपर्यावरण संरक्षण का संदेश: मक़बरा बहू बेगम में पौधरोपण से हरियाली का संदेश
पर्यावरण संरक्षण का संदेश: मक़बरा बहू बेगम में पौधरोपण से हरियाली का संदेश अयोध्या। ऐतिहासिक मक़बरा बहू बेगम साहिबा परिसर में सरकार के अभियान के तहत मंगलवार को वृहद पौधरोपण किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एजेंट मक़बरा बहू बेगम सैयद ज़फ़रुल हसनैन और सेक्रेटरी मौलाना ज़फ़र अब्बास क़ुम्मी के नेतृत्व में परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर एजेंट मक़बरा सैयद ज़फ़रुल हसनैन ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों को हरा-भरा रखना हमारी जिम्मेदारी है। पौधरोपण से न…
Read MoreLoot Case Ayodhya: लूट की वारदात का खुलासा , तीन आरोपी गिरफ्तार;नकदी, मोबाइल, डीएल और पेनकार्ड बरामद
Loot Case Ayodhya: लूट की वारदात का खुलासा , तीन आरोपी गिरफ्तार;नकदी, मोबाइल, डीएल और पेनकार्ड बरामद बीकापुर, अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में 16 सितंबर को हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 2170 रुपये, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, पेनकार्ड और होम्योपैथिक दवा बरामद करने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीकापुर दिनेश गोदारा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों…
Read Moreरामनगरी में चला बुलडोजर: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका के 11 मकान ध्वस्त
रामनगरी में चला बुलडोजर: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका के 11 मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतरी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, प्रशासन की कार्रवाई पर जताई नाराजगी अयोध्या। अयोध्या में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन ने जनौरा नाका स्थित नजूल की जमीन पर बने मकानों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 11 भवनों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई का स्थानीय…
Read More