Ayodhya News : आईफोन समेत 17 फोन बरामद, नकदी व बाइक बरामद अयोध्या। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने लगभग दो माह पूर्व हाईवे पर बस चालक से हुई लूट मामले का खुलासा किया है। बाराबंकी निवासी लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक आईफोन समेत कुल 17 फोन और नकदी तथा बाइक बरामद की है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य ने बताया कि लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 मई को कोतवाली क्षेत्र के कूढा सादात पेट्रोल टंकी के पास एक बस चालक…
Read MoreTag: Ayodhya News
Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, डाक्टर ने किया मृत घोषित
Crime News: घर में फंदे से लटका मिला पति, जिला अस्पताल में डाक्टर ने किया मृत घोषित पत्नी की प्रताड़ना से परेशान था पति…! जांच में जुटी पुलिस अयोध्या। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर मोहल्ले में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। मामले की जानकारी पर पुलिस पोस्टमार्टम करने और जांच पड़ताल में जुट गई है। आशंका है कि युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया। बताया गया कि नगर कोतवाली के रामनगर मोहल्ले का रहने…
Read Moreग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम: डीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ संवाद, विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम: डीएम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ संवाद, विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रगतिशील ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास खंडों के ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों ने अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को…
Read MoreAyodhya Nagar Nigam Action: साप्ताहिक बंदी के दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Ayodhya Nagar Nigam Action: चौक से फतेहगंज तक नालियों से हटवाई गई जाली, दी गई हिदायत अयोध्या। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। साप्ताहिक बंदी के दिन गुरुवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने चौक से फतेहगंज तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान परिवर्तन दस्ते की ओर से दुकानों के सामने नालियों पर अवैध रूप से लगाई गई लोहे की जालियों को हटाया गया। साथ ही सड़क पर किए…
Read Moreसावन की दस्तक, झूला मेले के लिए तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
सावन की दस्तक: अबकी बार राम मंदिर से भी रामलला जाएंगे मणि पर्वत राउंड द क्लाक निगरानी के लिए खुलेगा कंट्रोल रूम अयोध्या। आषाढ़ माह के समापन की ओर बढ़ने के साथ सावन माह ने दस्तक देने शुरू कर दी है। इसी माह रामनगरी का ऐतिहासिक सावन झूला मेला आयोजित होगा। मेले में रामनगरी भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर रहेगी। सावन मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने…
Read Moreगुरु पूर्णिमा 2026: अधिवक्ता परिषद ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित
गुरु पूर्णिमा 2026: अधिवक्ता परिषद ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित गुरुओं और माता-पिता के सम्मान से ही चरितार्थ होता है गुरु पूर्णिमा का महत्व-अधिवक्ता परिषद अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला इकाई अयोध्या द्वारा जिला सहकारी बैंक के सभागार में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भारत माता एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया , कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा भेंट कर एवं माला…
Read Moreसावन मेला 2026: अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, तीसरे सोमवार के लिए कांवड़ यात्रा का रूट फाइनल
सावन मेला 2026: अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, तीसरे सोमवार के लिए कांवड़ यात्रा का रूट फाइनल अयोध्या। सावन माह की शुरुआत के साथ ही रामनगरी अयोध्या में एक महीने तक चलने वाले भव्य सावन मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा और जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने राम की पैड़ी और नया घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। तीसरे और अंतिम सावन सोमवार को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कांवड़ यात्रा का रूट फाइनल…
Read Moreमहिला चौपाल: राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
महिला चौपाल: राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और स्ट्रीट लाइट समेत कई मुद्दे उठे, आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण। अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने सोमवार को अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित महिला चौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर घरेलू हिंसा, महिला…
Read Moreमंदिर कब्जा विवाद: मठ पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप, महंत ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
मंदिर कब्जा विवाद: महंत पंकज दास ने भू-माफियाओं पर मंदिर कब्जाने की साजिश का लगाया आरोप, सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग अयोध्या। श्रीराम जानकी मंदिर महात्यागी आश्रम, दंतधावन कुण्ड के सर्वराहकार महंत पंकज दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। महंत ने आरोप लगाया है कि कुछ भू-माफिया और असामाजिक तत्व स्थानीय प्रशासन को गुमराह कर उनके मंदिर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपितों के पास कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं हैं,…
Read Moreविधानसभा चुनाव 2027: संगठन सृजन अभियान के तहत गोसाईगंज में कांग्रेस की बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर
विधानसभा चुनाव 2027: संगठन सृजन अभियान के तहत गोसाईगंज में कांग्रेस की बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर गोसाईगंज, अयोध्या। जिला कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय अक्षत पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोसाईगंज विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शारदा देवी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला…
Read More