विधानसभा चुनाव 2027: संगठन सृजन अभियान के तहत गोसाईगंज में कांग्रेस की बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

Spread the love

 

विधानसभा चुनाव 2027: संगठन सृजन अभियान के तहत गोसाईगंज में कांग्रेस की बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर

गोसाईगंज, अयोध्या। जिला कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्थानीय अक्षत पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोसाईगंज विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शारदा देवी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने का आह्वान करते हुए वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं प्रत्येक ग्राम सभा में ग्राम सभा अध्यक्ष नियुक्त करने पर भी जोर दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरदास जायसवाल ने कहा कि आज जनता मंहगाई से त्रस्त है।वर्तमान सरकार पूरी तरह से फ्लाप है।जनता कांग्रेस की तरफ कातर निगाहों से देख रखी है,आज उनको सहेजने की जरूरत है। 2029के चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से कोई रोक नही सकता है।

बैठक का संचालन अहमद कुरैशी ने किया। इस अवसर पर मया ब्लॉक अध्यक्ष राज प्रताप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर अपने विचार रखे।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद” और “प्रियंका गांधी जिंदाबाद” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। नगर क्षेत्र कांग्रेस के झंडों से सजा नजर आया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक सिंह, दयाशंकर तिवारी, मनोज कुमार सीजर जायसवाल, अमीरुल्ला राय, शकील रहमानी, विजय प्रकाश मद्धेशिया, प्रदीप निषाद, हृदय नारायण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts