Ayodhya News : हाईवे पर बस चालक से लूट के मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

Spread the love

Ayodhya News : आईफोन समेत 17 फोन बरामद, नकदी व बाइक बरामद 

अयोध्या। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने लगभग दो माह पूर्व हाईवे पर बस चालक से हुई लूट मामले का खुलासा किया है। बाराबंकी निवासी लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक आईफोन समेत कुल 17 फोन और नकदी तथा बाइक बरामद की है।

शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य ने बताया कि लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 14 मई को कोतवाली क्षेत्र के कूढा सादात पेट्रोल टंकी के पास एक बस चालक से आईफोन 15 और चाँदी की दो अंगूठी,एक चाँदी की ब्रेसलेट व छह हजार रुपये छीन लिए गए थे। वहीं 21 जून की रात करीब 11.30 बजे हाईवे किनारे घर के सामने खड़ी अपाचे मोटर साईकिल चोरी हुई थी। दोनों मामलों में पीड़ितों की ओर से रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी। दर्ज मामले की विवेचना में जुटी निरीक्षक अपराध शत्रुघ्न यादव की पुलिस टीम ने सहनी मोड़ से सुबह एक अपाचे बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम पता बबलू रावत निवासी ग्राम कोइलावर मांझा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी और राकेश रावत निवासी ग्राम भुडेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी बताया है। बरामद बाइक को चोरी की बताया और चोरी तथा लूट की वारदात कबूल की है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बस चालक से छीना गया आईफोन, हाईवे किनारे से चुराई गई बाइक और 16 अन्य मोबाईल फोन तथा कुल 1370 रूपये बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि बबलू रावत के खिलाफ बाराबंकी के रामसनेही घाट थाने में पहले से गैंगेस्टर एक्ट तथा लूट के तीन और दरियाबाद में मारपीट का एक,जबकि राकेश रावत के खिलाफ रामसनेही घाट में गैंगेस्टर एक्ट,लूट के तीन,आयुध अधिनियम का एक,मारपीट का एक और जिले के पटरंगा थाने में चोरी का एक मामला दर्ज मिला है। दोनों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।


Spread the love

Related posts