
गुरु पूर्णिमा 2026: अधिवक्ता परिषद ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित
गुरुओं और माता-पिता के सम्मान से ही चरितार्थ होता है गुरु पूर्णिमा का महत्व-अधिवक्ता परिषद
अयोध्या। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला इकाई अयोध्या द्वारा जिला सहकारी बैंक के सभागार में गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम भारत माता एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया , कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा भेंट कर एवं माला पहनाकर उनको सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रकाश पांडे, बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अशोक दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार गुप्ता, ध्रुवजीत वर्मा, सुभाष त्रिपाठी,अनीता पाठक एवं नीरा यादव प्रमुख रही, कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अरविंद कौल ने की तथा संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष कुमार पांडे ने किया।
परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं का सम्मान कर हम सभी आत्म विभोर हो रहे हैं सभी व्यक्तियों को आज के इस पावन पर्व पर अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए, अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला एवं महामंत्री रत्नेश सिंह ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के महत्व को बताया और कहा अपने गुरु एवं अपने परिवार में अपने माता-पिता का सम्मान करके ही हम गुरु पूर्णिमा के शब्द को चरितार्थ कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता परिषद के महामंत्री रत्नेश सिंह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, अजय प्रताप सिंह, अनीता पाठक, वर्षा, कर्मवीर सिंह, आनंद पांडे, शिवमंगल सिंह, सारंगधर मिश्रा, बबीता मौर्य, दीप्ति पांडे, आदित्य पांडे, सुरेश सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह यादव, सुनील कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, दीपू शर्मा, सुरेश सिंह, भास्कर श्रीवास्तव, मुरलीधर शुक्ला, शत्रुघ्न निषाद, निखिल त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ता गण शामिल रहे।
