मंदिर कब्जा विवाद: मठ पर कब्जे और जान से मारने की धमकी का आरोप, महंत ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

 

फोटो: महेंद्र गोंड

मंदिर कब्जा विवाद: महंत पंकज दास ने भू-माफियाओं पर मंदिर कब्जाने की साजिश का लगाया आरोप, सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

अयोध्या। श्रीराम जानकी मंदिर महात्यागी आश्रम, दंतधावन कुण्ड के सर्वराहकार महंत पंकज दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

महंत ने आरोप लगाया है कि कुछ भू-माफिया और असामाजिक तत्व स्थानीय प्रशासन को गुमराह कर उनके मंदिर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपितों के पास कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं हैं, फिर भी वे मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

महंत पंकज दास ने बताया कि संबंधित विवाद का सिविल मुकदमा सिविल जज (जूनियर डिवीजन), अयोध्या की अदालत में वाद संख्या 98/2026 के रूप में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष लगातार मंदिर पर कब्जा करने की धमकी दे रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन पहले भी कुछ लोगों ने मंदिर पर कब्जा करने और उन्हें जान से मारने की धमकी दी, जिससे उन्हें अपनी जान और मंदिर की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस हो रहा है।
महंत का कहना है कि यह मंदिर उनके गुरु स्वर्गीय राम भजन दास की निशानी है और उनकी इच्छा के अनुसार वह मंदिर के सर्वराहकार हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी जान-माल की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।


Spread the love

Related posts