Crime News: चाकू से हमलाकर किया घायल, ट्रैक्टर लूटने की कोशिश का आरोप, जांच में जुटी पुलिस 

  Crime News: रोजागांव चीनी मिल के पास ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला, लूट के प्रयास का आरोप अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में रोजगांव चीनी मिल के पास एक ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर हाल में चालक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने ट्रैक्टर लूटने के लिए हमले का आरोप लगाया है। मामले की खबर पर कोतवाली पुलिस पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भेजवा जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के ही भेलसर निवासी 30…

Read More

राममंदिर: रामनगरी अयोध्या पहुंचे अमेरिका समेत देशभर के श्रद्धालु

  राममंदिर: बोले-राम मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत अयोध्या। राम नगरी की सकारात्मक ऊर्जा, गुप्तार घाट पर स्नान के दौरान मिली शांति और भागवत कथा में सहभागिता के अनुभव को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, यह बातें अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के शार्लोट शहर से रामनगरी अयोध्या पहुंची वाणी सवाई ने कही। अमेरिका में एक आईटी कंपनी के डेटा प्लेटफॉर्म विभाग में मैनेजर के पद पर कार्यरत वीणा सवाई अपने पति और बेटी के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आई थी। उन्होंने कहा…

Read More

बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, टला बड़ा हादसा

बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक: काफी मान मनौव्वल के बाद खंभे से उतरा नीचे  युवक, लोगों ने की राहत की सांस अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृता पुत्री…

Read More

एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख के इनामी की मौत, साथी फरार

एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख के इनामी की मौत, मौके से स्टेनगन और पिस्टल बरामद अयोध्या। एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई के साथ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी गोरखपुर निवासी युवक की मौत हुई है। उसपर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। हालांकि मुठभेड़ के दौरान उसका साथी मौके से भाग निकला। एसटीएफ टीम ने महाराजगंज थाने में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि प्रयागराज एसटीएफ इकाई की टीम…

Read More

गोसाईंगंज, अयोध्या: जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

गोसाईंगंज, अयोध्या। सदर तहसील के संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार की देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सलेमपुर, पिपरी, संग्राम एवं मूडाडीहा गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ के समय आने वाली कठिनाइयों की जानकारी लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी…

Read More

धार्मिकआयोजन: विशाल दुखदुरिया पूजन का भव्य आयोजन, कार्यक्रम मे 551 महिलाएं होंगी शामिल

धार्मिकआयोजन: गोसाईंगंज अयोध्या। अँगियार सभा गोसाईंगंज द्वारा दिनाँक 4जून को अवसान माता दुखदुरिया पूजन का आयोजन किया गया है। आयोजन अक्षत पैलेस में होगा। अक्षत पैलेस में प्रेसवार्ता कर अँगियार सभा के अध्य्क्ष राजेश अँगियार ने बताया कि इस कार्यक्रम में 551 महिलाओं द्वारा अवसानी माता का पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गोसाईंगंज कस्बे सहित अमसिन, महबूबगंज, उनियार, सेवागंज, इल्तिफ़ातगंज, मीठेपुर, लोरपुर, कटेहरी, मीरनपुर, दुबौलिया बाजार, बभनान, सादुल्लाहनगर, फैज़ाबाद, लखनऊ व शाहजहांपुर की महिलाएं शामिल हो रही है। इनको आमंत्रित करने के लिए डोर टू डोर सम्पर्क कर आमंत्रण पत्र…

Read More

चारधाम यात्रा: चारधाम की यात्रा कर घर लौटे श्रद्धालु, देश में सुख समृद्धि की कामना की

अयोध्या। भागवत भाष्कर गोपाल दाधीच के सानिध्य में नागपुर से आयोजित हुई चारधाम यात्रा का समापन हो गया। आध्यात्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का जत्था यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ अयोध्या धाम के दर्शन करते हुए नागपुर पहुंचा। रामनगरी आगमन पर श्रद्धालुओं के जत्थे ने राम जन्मभूमि मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में आचमन किया तथा राम की पैड़ी का भ्रमण कर धार्मिक और…

Read More

Crime News: मामूली विवाद में अपने ही बने दुश्मन, पीट-पीट कर ले ली जान

Crime News: कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार मोहल्ले में शौचालय के विवाद को लेकर हुई वारदात मां बाप, भाई और बहन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज  अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार मोहल्ले में सोमवार की सुबह शौचालय को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की हत्या कर दी गई। वारदात चारपाई की पाटी से ताबड़तोड़ वारकर कर हुई। ताबड़तोड़ हमले में शख्स के पेट की आंतड़ियां फट गई और उसकी मौत हो गई। वारदात की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन हमलावरों…

Read More

Accident News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर खड़ी टैंकर में भिडी रोडवेज बस, कंडक्टर समेत पांच भर्ती

अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रोडवेज बस के कंडक्टर समेत पांच यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाकाई पुलिस और रोडवेज प्रबंधन ने मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि बाराबंकी के हैदरगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस यूपी 78 केटी 1638 सवारियां लेकर गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र स्थित बाशा चौराहा के पास रोडवेज…

Read More

जन समस्या: लापरवाही से तीसरी बार गिरा बिजली का पोल, जयराजपुर फीडर ब्रेकडाउन

  जन समस्या: पोल गिरने से कई गांवों की बिजली गुल, भीषण गर्मी से उपभोक्ता परेशान अमानीगंज/मिल्कीपुर, अयोध्या। ओरवा पुल के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही के कारण एक बार फिर विद्युत पोल गिर जाने से 11 केवी जयराजपुर फीडर ब्रेकडाउन हो गया। नतीजा यह हुआ कि कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इस भीषण गर्मी में लाइट न होने से ग्रामीणों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार पुल निर्माण कार्य…

Read More