Crime News: प्रधान से हिस्ट्रीशीटर के रंगदारी मांगने का मामला गरमाया, हुई शिकायत

Spread the love

Crime News: प्रधान से हिस्ट्रीशीटर के रंगदारी मांगने का मामला गरमाया…

पीड़ित प्रधान ने सीएम पोर्टल पर मामले क़ी शिकायत कर आरोपी पर कार्यवाही की लगाई गुहार

तारुन, अयोध्या। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खपराडीह के प्रधान/प्रशासक अशोक कुमार वर्मा से गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर के रंगदारी मांगने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला इस समय सुर्खियों मे है।

पीड़ित प्रधान ने मामले मे मुख्यमंत्री व एसएसपी को ऑनलाइन शिकायती पत्र देकर प्रकरण के आरोपी ध्रुव कुमार पाण्डेय पर कार्यवाही की गुहार लगायी है। प्रधान ने आरोपित पर जनपद के कई थानों मे चोरी, लूट, बलवा, मारपीट, गैंगेस्टर जैसे संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज होने का आरोप शिकायती पत्र मे लगाया है और उसका एच एस नंबर 152 ए बताया है।

वही दूसरी तरफ मामले मे प्रधान संघ तारुन ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह कक्कू ने साथी प्रधान अशोक वर्मा के मामले को गंभीरता से लिया है। पीड़ित व संगठन के साथ जिलाधिकारी से मिलकर पूरे मामले को उनके संज्ञान मे लाने को कहा है।

उन्होंने कहा संघ प्रधान की रक्षा सुरक्षा को लेकर गंभीर है उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। उधर, आरोपित ध्रुव कुमार पाण्डेय ने अपने ऊपर लगाये गये प्रधान के आरोपों को निराधार बताया है।


Spread the love

Related posts