दुकान आवंटन में आरक्षण दिए जाने के निर्णय से गदगद दिव्यांगजनों ने विधायक का किया सम्मान

Spread the love

दुकान आवंटन में आरक्षण मिलने पर दिव्यांगजनों ने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को किया सम्मानित 

अयोध्या। मुख्यमंत्री की ओर से नगर निकाय, विकास प्राधिकरण और डूडा के अंतर्गत निर्मित होने वाली दुकान के आवंटन में दिव्यांगों की चार प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के निर्णय से गदगद दिव्यागों ने बुधवार को सर्किट हाउस में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया और सीएम योगी का आभार व्यक्त किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर दिव्यांगजनों के हित में लिया गया यह निर्णय सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उन्हें सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

भारतीय दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. अकरम ने कहा कि नगर निकाय, विकास प्राधिकरण तथा डूडा के माध्यम से बनने वाली दुकानों में चार प्रतिशत आरक्षण के तहत जनपद के करीब 250 दिव्यांगजनों ने दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन किया है। आवंटन प्रक्रिया शुरू होने से दिव्यांगजनों में उत्साह का माहौल है और उन्हें उम्मीद है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। दुकानों में आरक्षण का प्रावधान दिव्यांगजनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। स्वागत करने वालों में सद्दाम, प्रदीप मौर्या, बसंत राम, गुलाम अली, जयकरन, इन्दर भारती, दुर्गावती, रमेश कुमार, सीमा पाण्डेय, सोनी यादव, पंकज, लक्ष्मी, साबिर अली, जगदीश प्रसाद, शेर बहादुर, अनुपम पाण्डेय, अशोक कुमार शामिल रहे।


Spread the love

Related posts