Crime News: बैटरी रिक्शा चोरी में चार गिरफ्तार,चार बैटरी और पहिया बरामद

Spread the love

ई रिक्शा की बरामद बैटरी और पहिया

Crime News: ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, बैटरी और पहिए बरामद

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने क्षेत्र से ई रिक्शा चोरी के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ई रिक्शा की चार बैटरी और पहिया बरामद कर दर्ज मामले में बरामदगी की धारा बढ़ा सभी का चालान किया है।

सोमवार को सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह की पुलिस टीम ने निरंकारपुर ईट भट्टे के पास से अंकित कुमार निवासी आशापुर तिलैया कोतवाली अयोध्या,अल्तमस हुसैन व आरिफ निवासीगण कुशमाहा कोतवाली अयोध्या तथा हैदर उर्फ हसनैन निवासी निरंकारपुर कोतवाली अयोध्या को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चुराए गए ई रिक्शा की चार बैट्री व चार पहिया बरामद हुआ है। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया जा रहा है।


Spread the love

Related posts