अतिक्रमण हटाओ अभियान: पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई, स्वनिधि योजना का प्रचार बीकापुर, अयोध्या। नगर पंचायत बीकापुर द्वारा बुधवार को कस्बा बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की दोनों पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय ‘राणा’ के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों ने हाईवे के दोनों किनारों पर अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को…
Read MoreTag: अयोध्या न्यूज
किसान महापंचायत: यूरिया की कालाबाजारी रोकने सहित कई मांगों को लेकर भाकियू ने की महा पंचायत
किसान महापंचायत: अयोध्या, यूरिया खाद की कालाबाजारी, टैगिंग, थोक दर घोषित करने, यूरिया खाद की कमी को दूर करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर किसान महापंचायत किया। महापंचायत में नव आगंतुक जिला कृषि अधिकारी सौरभ वर्मा ने समस्याओं को जायज ठहराते हुए समाधान के लिए समय मांगा। इसके अलावा भाकियू नेताओं ने 16 सूत्रीय ज्ञापन अपर आयुक्त प्रशासन को सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग किया गया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि थोक विक्रेताओं द्वारा फुटकर…
Read MoreAyodhya News: भेलसर चौराहे पर नाला बना मुसीबत, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर परेशान
रूदौली (अयोध्या)। अयोध्या जनपद में एक ओर नगर निगम स्वच्छता महाअभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या से आमजन परेशान हैं। सड़कों और गलियों में भरे पानी से आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। भेलसर चौराहे पर बने नाले की समुचित जल निकासी न होने के कारण नाला पूरी तरह भर गया है। हालत यह है कि चौराहे पर स्थित नामचीन होटलों के किनारे बनी सर्विस रोड पर नाले का…
Read Moreस्वच्छता सर्वेक्षण 2026: स्वच्छता के महा अभियान को लेकर 400 स्थानों पर एक साथ चला सफाई अभियान
फोटो: महेंद्र गौड़ गंदगी पर प्रहार अभियान की रविवार को राम की पैड़ी से हुई शुरुआत, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई सहभागिता अयोध्या। स्वच्छता के क्षेत्र में अयोध्या को देश के अग्रणी शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से रविवार को स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत हो गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम की ओर से गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके अलावा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…
Read MoreAyodhya: आवारा कुत्ते से टकराई बाइक, सड़क हादसे में महिला की मौत, छह वर्षीय बेटा गंभीर घायल
अयोध्या: जनपद के थाना इनायत नगर क्षेत्र के आस्तीकन-रेवतीगंज संपर्क मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार परिवार आवारा कुत्ते से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा और पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार बसवार कला निवासी अनिल सोनी अपनी पत्नी पूनम सोनी (38) और पुत्र प्रियांशु (6) के साथ बुधवार घर से धंजौ चौराहा स्थित अपनी…
Read MoreAyodhya News: घर से निकाला बीए का पेपर देने, जिंदगी की परीक्षा में हुआ फेल
फोटो: महेंद्र गौड़ सरोवर मे नहाते समय गहरे पानी मे जाने से हुआ हादसा बीकापुर। दोस्तों के साथ बीए का पेपर देकर अयोध्या से वापस घर लौट रहा 19 वर्षीय एक युवक जिंदगी की परीक्षा हार गया। हुआ यूं कि हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ बीए का पेपर देने अयोध्या आया था और Exam देने के बाद वह वापस घर जा रहा था, इसी बीच वह दोस्तो के साथ भरतकुंड स्थित सरोवर में स्नान करने चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। मौके की…
Read MoreAyodhya: आरोपी सगे भाइयों को नहीं मिली जमानत, बांका से वारकर हुई थी युवक की हत्या
“सांकेतिक फोटो” महाराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ना गांव में हुई थी वारदात अयोध्या। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत ने बुधवार को हत्या आरोपी सगे भाइयों की जमानत याचिका अस्वीकार कर दी। गिरफ्तारी के बाद जिला कारागार में निरुद्ध दोनों भाइयों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। महाराजगंज थाना क्षेत्र के मड़ना गांव में इसी माह चार मई की शाम आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में मड़ना गांव के मुजरे गुल्लू…
Read Moreगंगा दशहरा: श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य
अयोध्या। गंगा दशहरा पर रामनगरी अयोध्या में भी आस्था का संगम दिखाई पड़ा। पर्व को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर पतित पावनी मां सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य के भागीदार बने। गंगा दशहरा पर यहां स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। साथ ही सरयू घाटों पर विशेष निगरानी की जाती रही। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक इंतजाम गंगा दशहरा को लेकर…
Read MorePolitical Pews: भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में संगठन और बूथ के मजबूती पर जोर
कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही Political Pews: भाजपा का इतिहास केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और जनसेवा का व्यापक आंदोलन-मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या। कुमारगंज स्थित नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन…
Read MoreAyodhya News: मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, आग से बचाव के बताए गए उपाय
विद्यार्थियों और स्टाफ को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अयोध्या। कड़ाके की धूप और भीषण गर्मी के चलते आग की संभावनाए बढ़ जाती है, कभी भी कहीं आग लग सकती सकती है। जिसको को जहां एक तरफ अग्निशमन विभाग एलर्ट मोड पर है तो वहीं दूसरी तरफ आम जनमानस को भी फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी मे देवकाली स्थित स्टेट डॉ. राजकीय बृजकिशोर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन विभाग की ओर से फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का…
Read More