
फोटो: महेंद्र गौड़
सरोवर मे नहाते समय गहरे पानी मे जाने से हुआ हादसा
बीकापुर। दोस्तों के साथ बीए का पेपर देकर अयोध्या से वापस घर लौट रहा 19 वर्षीय एक युवक जिंदगी की परीक्षा हार गया। हुआ यूं कि हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ बीए का पेपर देने अयोध्या आया था और Exam देने के बाद वह वापस घर जा रहा था, इसी बीच वह दोस्तो के साथ भरतकुंड स्थित सरोवर में स्नान करने चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को Post Mortem के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित Nandigram Bharatkund का है, जहां हैदरगंज थाना क्षेत्र के गोठौरा निवासी विकास साहू (19) पुत्र छोटेलाल अपने दो दोस्तों लवकुश और अमर के साथ अयोध्या के एक विद्यालय में बीए का पेपर देने के लिए आया था। पेपर देने के बाद तीनों दोस्त वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान तीनों दोस्त Nandigram Bharatkund स्थित सरोवर में स्नान करने लगे। इसी दौरान विकास का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, शोर मचने पर दोस्तो और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सरोवर से निकल Post Mortem के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
इस संबंध में CO Ayodhya Ashutosh Tiwari ने बताया कि तीन दोस्त विकास साहू, लवकुश और अमर अयोध्या बी ए का पेपर देने अयोध्या आए थे, पेपर देने के बाद वापसी मे भरतकुंड सरोवर मे स्नान करने लगे, तभी गहरे पनि मे जाने से हादसा हो गया। जिसमे हैदरगंज थाना क्षेत्र के गोठौरा निवासी विकास साहू (19) पुत्र छोटेलाल की मौत हो गई, परिजनों को सूचना के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। इसके साथ विधिक कार्यवाई की जा रही है।

