दो परिवारों के बीच संघर्ष: पठान टोलिया के जानलेवा हमले में पांच गिरफ्तार

दो परिवारों के बीच संघर्ष: पठान टोलिया के जानलेवा हमले में पांच गिरफ्तार अयोध्या। नगर कोतवाली के सब की चौकी क्षेत्र स्थित पठान टोलिया मोहल्ले में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट में कुल 14 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। एक पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जानलेवा हमले के मामले में दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है। बताया गया कि पठान टोलिया मोहल्ला निवासी राजाराम यादव और रामसुख यादव के…

Read More

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने अयोध्या पहुंच किया रामलला का दर्शन

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री, रबी लामिछाने: भारत और नेपाल को जोड़ने में संस्कृति, आस्था, सभ्यता और परंपराएं एक अहम कड़ी   रामलला के दर्शन-पूजन के बाद दोनों देशों की सुख-समृद्धि, शांति एवं आपसी सद्भाव की कामना की अयोध्या। भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों की साझा संस्कृति, आस्था, सभ्यता और परंपराएं उन्हें आपस में जोड़े रखने की अहम कड़ी हैं। यह बातें शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के चेयरमैन एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने…

Read More

हार्मनी फेस्टिवल 2026: क्रोएशिया में भारतीय आध्यात्म और संस्कृति का भव्य संगम

हार्मनी फेस्टिवल 2026: मोहनजी और भारतीय राजदूत ने किया आयोजन का शुभारंभ…. लखनऊ। क्रोएशिया के गोरीचान (मेजीमुर्ये) स्थित मोहनजी पीस सेंटर में 29 से 31 मई, 2026 तक आयोजित पहला हार्मनी फेस्टिवल भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और वैश्विक सौहार्द का अद्भुत संगम बनकर उभरा। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्घाटन ब्रह्मर्षि मोहनजी और क्रोएशिया में भारत के राजदूत अरुण गोयल ने संयुक्त रूप से किया।   मोहनजी पीस सेंटर क्रोएशिया के इस प्रमुख उत्सव का उद्देश्य मन, शरीर, संबंधों और समुदाय के बीच संतुलित एवं सामंजस्यपूर्ण जीवन को बढ़ावा देना है।…

Read More

गोसाईगंज को मिली करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात

विकास योजनाओं की सौगात: 6 जून को विधायक अभय सिंह करेंगे शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन गोसाईगंज अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में विकास कार्यों की एक और ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। दिनांक 06 जून 2026 को सायं 4:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह करोड़ों रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ करेंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल, सभासदगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहेंगे। नगर पंचायत के लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल में अध्यक्ष…

Read More

कुमारगंज कृषि विवि के कालिंदी छात्रावास में फंदे से लटका मिला वेटरनरी छात्र

कुमारगंज कृषि विवि: पहले भी दो छात्रों का इसी तरह लटका मिला था शव, कुलपति ने दिया काउंसलिंग का निर्देश अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में फिर एक छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। पहले भी इस तरह की दो घटनाएं प्रकाश में आ चुकी है। मामले की जानकारी के बाद नवागत कुलपति ने प्रशासन को छात्रों की काउंसलिंग कराने का निर्देश जारी किया है। मृतक आकाश सोनकर (19 वर्ष) पुत्र अवधेश सोनकर निवासी थाना घोसी, जनपद मऊ कृषि विश्वविद्यालय के…

Read More

“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण गोसाईंगंज अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने गोसाईंगंज नगर पंचायत में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बूथ स्तर पर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत चेयरमैन प्रतिनिधि उत्कर्ष शेखर जायसवाल की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित एवं संवर्धित करने का संकल्प लिया तथा लोगों से अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों…

Read More

बिजली संकट: अघोषित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन 

बिजली संकट: अघोषित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन  अयोध्या। प्रदेश में बिजली संकट सहित अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। साथ इसका समाधान कराए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा है। आम आदमी पार्टी ने अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रदेशवासियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की…

Read More

संदिग्ध मौत की होगी जांच: एक माह बाद कब्र से निकाला गया किशोरी का शव

संदिग्ध मौत की होगी जांच: एक माह बाद कब्र से निकाला गया किशोरी का शव बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र से विचलित करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां करीब एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में दफन की गई एक 13 वर्षीय किशोरी के शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ कब्र की खुदाई कर फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई व डीएम के कड़े और विशेष आदेश…

Read More

शोक समाचार: बीमारी के चलते ग्राम प्रधान का हुआ निधन, अंतिम संस्कार आज

शोक समाचार बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के मीतनपुर निवासी प्रधान/ प्रशासक जियालाल 53 वर्ष की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार शाम निधन हो गया। बताया गया कि पिछले करीब एक महीने से वह पैरालिसिस और फेफड़ों में इंफेक्शन की बीमारी से पड़ित थे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब होने पर तीन दिन पहले उन्हें अयोध्या जिले के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम को उनका निधन हो गया। अपने पीछे वह भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।…

Read More

हादसा: मवई चौराहे पर चलती पल्सर बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर राख

  हादसा: मवई चौराहे पर चलती पल्सर बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर राख मवई, अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा स्थित अतुल चाट कॉर्नर के सामने गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बाबूलाल सोनी की पल्सर बाइक में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हलाकि चालक ने समय रहते बाइक से कूदकर जान बचाई। बाइक में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ…

Read More