बसपा कार्यकर्ता श्रद्धांजलि: पूर्व बसपा विधानसभा अध्यक्ष जंग बहादुर यादव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों को आर्थिक सहायता

Spread the love

बसपा कार्यकर्ता श्रद्धांजलि: बसपा नेताओं ने स्व. जंग बहादुर यादव को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को आर्थिक सहायता

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत रनापुर पूरे झगरू पूरवा निवासी स्वर्गीय जंग बहादुर यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल तथा चर्चित समाजसेवी एवं समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उनके पैतृक आवास पहुंचे।

इस दौरान नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा पार्टी और सामाजिक संगठनों की ओर से परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उपस्थित लोगों ने दिवंगत जंग बहादुर यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि स्वर्गीय जंग बहादुर यादव बहुजन आंदोलन के समर्पित, संघर्षशील, ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि स्व. जंग बहादुर यादव का सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में संगठन और समाज उनके साथ खड़ा है तथा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अंत में उपस्थित लोगों ने तथागत भगवान बुद्ध से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इस अवसर पर महेन्द्र आनन्द, बसपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी,इरशाद क़ाज़ी,अमरनाथ शर्मा,मो. मुस्लिम,दिनेश गौतम,नितिन चौधरी,बृजेश्वर कोरी,रामगोपाल,जीवन बहादुर यादव,अकबर खान,अनिल गौतम,मुंगेन्द्र गौतम,रजित गौतम,शिवदर्शन गौतम,छोटेलाल गौतम,राजमाय प्रजापति,धनेराम निषाद,हरीश निषाद पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts