वेनेजुएला भूकंप: एक मिनट में भूकंप के दो झटके, मची तबाही, एयरपोर्ट बंद… !

Spread the love

वेनेजुएला भूकंप: रिएक्टल पैमाने पर 7.2 और 7.5 दर्ज की गई भूकंप की तीव्रता

सरकार ने आपातकाल स्थिति घोषित करते हुए तेज किए बचाव और राहत कार्य

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक मिनट में अंतराल पर आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचा दी। 7.2 और 7.5 तीव्रता के साथ आए इस भूकंप से राजधानी कराकस समेत कई राज्यों में इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है वही मुख्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचने के बाद इसे बंद करना पड़ा। भूकंप से हुए नुकसान के बाद राहत और बचाव एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुट गई हैं।

विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों और USGS के अनुसार 7.2 तीव्रता के साथ आए पहले भूकंप के बाद कुछ ही सेकेंड बाद दोबारा उससे अधिक 7.5 तीव्रता के साथ भूकंप का दूसरा झटका आने के बाद जमीन में लंबे समय तक कंपन महसूस किया गया। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों, दफ्तरों और बंद जगहों से निकलकर सुरक्षित जगह पर पहुंचे, हालांकि भूकंप के कारण राजधानी कराकस और आसपास के इलाकों में कई बहुमंजिला इमारतों के क्षतिग्रस्त होने और कुछ संरचनाओं के गिरने की सूचनाएं सामान आई है, वहीं कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित होने की सूचना है।

हालांकि भूकंप के कारण किस तरह का और कितना नुकसान हुआ है, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसी भी सरकार ने भूकंप के बाद आपातकाल की स्थिति घोषित करते हुए राहत और बचाव कार्य तेज दिए है, साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

जानकारी के अनुसार भूकंप के कारण मुख्य अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को काफी नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है, इसी के बाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन पर अस्थाई रूप से रोक लगा दिया गया। इसके अलावा अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से कई सार्वजनिक सेवाओं और परिवहन व्यवस्थाओं पर भी रोक लगाई है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे बेहद गंभीर भूकंपीय घटना माना है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मुख्य भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक दर्ज किए गए हैं और आने वाले समय में और झटके महसूस किए जा सकते हैं। लोगों को क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।


Spread the love

Related posts