मध्यान्ह भोजन योजना: भोजन मंत्र के साथ हुआ मध्यान्ह भोजन, पहले दिन विद्यालय में दिखा अनुशासन और संस्कार

Spread the love

मध्यान्ह भोजन योजना: नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन दिखा विद्यार्थियों का उत्साह, भोजन मंत्र के साथ हुआ स्वागत

तारुन-अयोध्या। विकासखंड तारुन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय केला लाल खां में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। विद्यालय में प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों का स्वागत किया गया तथा मध्यान्ह भोजन से पूर्व विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भोजन मंत्र का उच्चारण किया।विद्यालय परिसर में बच्चों को स्वच्छता, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के महत्व की जानकारी दी गई।

भोजन वितरण के दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया। प्रधानाध्यापक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास भी विद्यालय की प्राथमिकता है।

पहले दिन विद्यालय में बच्चों की अच्छी उपस्थिति रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए नियमित अध्ययन, स्वच्छता और समय पालन का संदेश दिया।

विद्यालय में भोजन मंत्र के उच्चारण और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने भी सराहना की। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत सकारात्मक और संस्कारयुक्त वातावरण में होने से बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।


Spread the love

Related posts