Ayodhya Roadways News : अयोध्या परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से कुल 80 बसों को आफ रोड कर दिया गया है। इसका परिणाम यह हुआ है कि क्षेत्रीय कार्यशाला को आउटसोर्स पर नियुक्त तकनीकी कर्मियों की ड्यूटी में कटौती करनी पड़ रही है। कारण यह है कि विभाग को फ्लीट में मौजूद रोडवेज बसों की संख्या के आधार पर ही तकनीकी कर्मियों को मानदेय भुगतान के लिए बजट आवंटित होता है। अयोध्या। रोडवेज महकमें में नियमित कर्मचारियों और अधिकारियों के रिटायरमेंट की गति बढ़ गई है,जिसके कारण नियमित स्टाफ का टोटा…
Read MoreCategory: news
Ayodhya News : इलाज के दौरान डीएम के अर्दली की मौत,हुआ पोस्टमार्टम
Ayodhya News: डीएम के अर्दली ने किसी जहरीले पदार्थ का कर लिया था सेवन अयोध्या। जिलाधिकारी के अर्दली 48 वर्षीय रमेश यादव की इलाज के दौरान दर्शननगर मेडिकल कालेज में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार के हवाले किया है। कैंट थाना क्षेत्र के पलिया शाहबादी के जियाई का पुरवा निवासी डीएम के अर्दली रमेश यादव ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया…
Read Moreमहात्रिशूल स्थापना: 500 साल पुराने शिवाला में लगा देश का सबसे बड़ा महात्रिशूल
महात्रिशूल स्थापना: 500 साल पुराने शिवाला में लगा देश का सबसे बड़ा महात्रिशूल सावन के माह में 365 पुजारियों ने किया पूजन, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे बीकापुर। सावन माह में अयोध्या से करीब 30 किलो मीटर पर शाहगंज के पास रामपुरवा स्थित 500 वर्ष प्राचीन श्री विघ्नेश्वर धाम शिवाला मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां 60 फीट ऊंचे और 11 फीट चौड़े विशाल महात्रिशूल की स्थापना की गई। दावा किया जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा महात्रिशूल है। स्थापना के दौरान पूरे…
Read MoreCongress Victory: दतिया और बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
Congress Victory: दतिया और बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस की जीत पर गोसाईंगंज में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई गोसाईंगंज, अयोध्या। दतिया व बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस पार्टी की धमाकेदार विजय पर कांग्रेसियों नेगोसाईंगंज कस्बे में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल सीजर की अगुवाई में जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर आतिशबाजी के साथ सबका मुंह भी मीठा कराया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरदास जायसवाल ने कहा कि भाजपा की तानाशाही से आज जनता पूरी तरह से त्रस्त है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।जनता अब बदलाव चाह रही है…
Read MoreAyodhya News : डीएम के अर्दली ने खाया जहरीला पदार्थ,गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज रेफर
Ayodhya News : पुलिस कर रही मामले की जांच, परिजनों से पूछताछ और अन्य पहलुओं की भी कर रही पड़ताल अयोध्या। जिलाधिकारी अयोध्या के अर्दली 48 वर्षीय रमेश यादव ने रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना…
Read MoreAyodhya Crime News : वाहन चोर गिरोह का खुलासा,आठ बाइक और पार्ट्स बरामद
Ayodhya Crime News : चोरी किए वाहनों के पार्ट्स अलग कर पुर्जों को बेचता था गिरोह अयोध्या। जनपद की इनायतनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह दो पहिया वाहनों को चोरी कर इनके पार्ट्स अलग कर पुर्जों को बेचता था। पुलिस ने गिरोह के पास से आठ बाइक और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। दर्ज वाहन चोरी के मामलों में पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र में…
Read Moreसावन मेला 2026: सीओ सदर ने किया श्रृंगी ऋषि आश्रम का निरीक्षण
सावन मेला 2026: श्रृंगी ऋषि आश्रम का सीओ सदर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के पौराणिक स्थल श्रृंगी ऋषि आश्रम का सोमवार की सुबह सीओ सदर प्रतीक कुमार ने कोतवाली पुलिस के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सावन मेला को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने हेतु श्रृंगी ऋषि आश्रम के महंत महेंद्र गिरि महाराज के साथ सरयू नदी एवं स्नान घाट का निरीक्षण किया। सीओ सदर ने सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर नदी में श्रद्धालुओं को…
Read MoreAyodhya Crime News: विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बना ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Ayodhya Crime News: अयोध्या के इनायतनगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी और फर्जी वीजा के एक मामले में देवरिया निवासी आरोपी महराजगंज से गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी अयोध्या। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाकर लोगों से ठगी के एक मामले में इनायतनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गत वर्ष दर्ज कराए गए इस मुकदमें में इनायतनगर थाना पुलिस को लंबे समय से चल रहे इस आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने देवरिया निवासी आरोपी को महराजगंज जनपद से गिरफ्तार किया है। पुलिस…
Read MoreSavan jhoola mela : अयोध्या में भारी वाहनों का डायवर्जन लागू, इन्हें मिलेगी छूट
Savan jhoola mela : सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर लागू हुई नई व्यवस्था, निकलने से पहले के वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अयोध्या। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, नागपंचमी, अंतिम सोमवार और श्रावण पूर्णिमा स्नान मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या जनपद में भारी मालवाहक वाहनों के लिए विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर एवं अन्य भारी वाहनों पर लागू रहेगी, जबकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इससे छूट प्रदान की गई है। सोमवार…
Read MoreSapa Protest: सपा सांसद के अपमान पर बिफरी सपा, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Sapa Protest: सपा नेता बोले – 2027 के चुनाव में दलित समाज भाजपा को दिखाएगा आईना, बनेगी सपा की सरकार अयोध्या। संसद परिसर में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर किया गया प्रदर्शन अब तूल पकड़ता जा रहा है। संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के खिलाफ अयोध्या में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर जूते चप्पल चलाए जाने के विरोध में सोमवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद को अपमानित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की…
Read More