Road Accident: हादसों में किशोरी की मौत,अधेड़ रेफर

Spread the love

Road Accident: हादसों में किशोरी की मौत,अधेड़ रेफर

अयोध्या। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए हादसों में एक किशोरी की मौत हो गई,जबकि एक अधेड़ को जिला अस्पताल से दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।

बताया गया कि सोमवार को बबलू यादव नामक शख्स महराजगंज थाना क्षेत्र के पूरा बाजार जलालुद्दीननगर निवासी 50 वर्षीय रामबहाल मांझी पुत्र राम सहाय को गंभीर हाल में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण में पाया कि हादसे का शिकार राम बहाल को हेड इंजरी की शिकायत है और उनकी हालत क्रिटिकल है, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसको दर्शननगर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

वहीं खंडासा थाना क्षेत्र के गांव नंदापुर निवासी किशोरी 12 वर्षीय कोमल पुत्री संतोष को उनका पिता लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्रशिक्षण में किशोरी को मृत पाया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को मोर्चरी में भिजवा मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाने की कार्रवाई की जा रही थी कि परिजन शव लेकर चले। मामले की सूचना पुलिस को भेजी गई है


Spread the love

Related posts