Ayodhya Fire: लक्ष्मी स्वीट हाउस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Spread the love

फोटो: महेंद्र गोंड

Ayodhya Fire: लक्ष्मी स्वीट हाउस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

अयोध्या। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित लक्ष्मी स्वीट हाउस में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में आने से स्वीट हाउस में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन की है। राहत की बात यह रही कि फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया।


Spread the love

Related posts